LOADING...
फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का दमदार ट्रेलर जारी, सस्पेंस और थ्रिल से है भरपूर

फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का दमदार ट्रेलर जारी, सस्पेंस और थ्रिल से है भरपूर

Jul 07, 2026
04:49 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्देशक इंद्र दास की फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का टीजर काफी चर्चाएं बटोर चुका था। अब निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जो प्यार, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्‌टी और पीहू बिस्वास मुख्य किरदारों में शामिल हैं। इसका निर्माण सुमन सौरभ ने एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड और रेडआई स्टूडियो के बैनत तले किया है। यह एक दिलचस्प मर्डर-मिस्ट्री है, जिसके ट्रेलर के साथ रिलीज तारीख भी आ गई है।

ट्रेलर

रिश्तों और रहस्यों के साए में ले जाता है फिल्म का ट्रेलर

यूट्यूब पर आए 'रहूं मैं तेरे रूबरू' के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है। फिर कहानी में प्यार, रोमांस, शानदार संगीत और रहस्यों की परतें खुलनी शुरू हो जाती हैं। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, इसमें छिपे हुए राज, बदलती पहचान, भावनात्मक संघर्ष और खौफनाक सच सामने आता है। यही ट्विस्ट दर्शकों को दांत तले उंगली दबाने और सिनेमाघरों तक जाने के लिए मजबूर कर देगा। फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement