LOADING...
फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का टीजर जारी, खौफनाक रहस्य देख रोंगटे खड़े हाे जाएंगे

फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' का टीजर जारी, खौफनाक रहस्य देख रोंगटे खड़े हाे जाएंगे

Jul 02, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

प्यार, धोखा और खौफनाक रहस्यों से भरपूर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों की हमेशा से पसंदीदा रही हैं। आगामी फिल्म 'रहूं मैं तेरे रूबरू' भी कुछ ऐसा ही वादा करती है, जिसका टीजर यूट्यूब पर जारी हो गया है। इंद्र दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्‌टी और पीहू बिस्वास जैसे नए कलाकार शामिल हैं। एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले सुमन सौरभ द्वारा निर्मित 'रहूं मैं तेरे रूबरू' प्यार, धोखे, रहस्य और अप्रत्याशित मोड़ का मिश्रण है।

रिलीज

टीजर के साथ रिलीज तारीख का ऐलान

फिल्म का टीजर एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां रोमांस और रहस्य की एक झलक मिलती है। इसकी कहानी एक व्लॉगर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वेकेशन पर जाता है। उनकी ये यात्रा तब खौफनाक रुख लेती है, जब उस व्लॉगर का जुड़वा भाई आ जाता है। टीजर ने दर्शकों के बीच सस्पेंस और उत्सुकता को बढ़ा दिया है। बता दें, 'रहूं मैं तेरे रूबरू' 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement