Loading...
शरद के लिए बॉलीवुड से बढ़े हाथ, सोनू सूद के बाद राहुल रॉय ने की मुलाकात
राहुल रॉय ने शरद कपूर से मिलकर जाना हाल-चाल

शरद के लिए बॉलीवुड से बढ़े हाथ, सोनू सूद के बाद राहुल रॉय ने की मुलाकात

Nov 17, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शरद कपूर को अब फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों का साथ मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा कर आर्थिक मदद के लिए भावुक अपील की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसके बाद सोनू सूद ने उनसे संपर्क किया और मुलाकात की। अब अभिनेता राहुल रॉय भी शरद से मिलने पहुंचे। दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

खास

क्या है वीडियो में खास?

इस वीडियो में, एक पैपराजी अभिनेताओं से कहता है कि दर्शक 1990 के दशक के इन हीरोज को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस पर शरद उम्मीद भरी आवाज में कहते हैं, "इंशाल्लाह।"

मीडिया रिपोर्ट्स, के अनुसार, सलमान खान ने शरद को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया है, जबकि सोनू ने अभिनेता के पैर की चोट के इलाज की व्यवस्था करने के लिए डॉक्टरों की एक टीम भेजी है।

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT