क्या 'बिग बॉस' मलयालम 8 में दोबारा होने वाली राकेश की एंट्री?
'बिग बॉस' मलयालम 8 से राकेश के बेघर होने के बाद से ही फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या वे दोबारा घर में वापस आ सकते हैं।
राहुल ईश्वर ने हाल ही में एक ऐसा गेम जीता, जिसमें उन्हें किसी बेघर सदस्य को दोबारा घर में लाने का मौका मिला।
इसके बाद राकेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अगर भगवान ने चाहा तो ऐसा ही होगा।" इस पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
राहुल ने ठुकराया 2 हफ्ते का पास
2 हफ्ते का सेफ्टी पास लेने की बजाय, राहुल ने राकेश को घर में वापस लाने का फैसला किया। उनके इस फैसले पर घर के अंदर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
अंजलि और मृदुला इस बात से खास खुश नहीं थीं। इसी बीच, अजीफ और विक्की को टास्क में कम चॉकलेट जमा करने की वजह से सीधे अगले हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट में डाल दिया गया।
सीक्रेट रूम से कुछ और सदस्य भी वापस आने वाले हैं और वे घर के अंदर चल रही इन सभी गतिविधियों को देख रहे हैं। ऐसे में घर का खेल अब और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया है।