'अरे भाई, जरा रुको' कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कपड़ों पर छिड़ी तीखी बहस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अभिनेत्री कृति सैनन के समर्थन में उतर आए हैं। कृति को रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में ब्रालेट और स्कर्ट पहनकर दिखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।
आलोचकों का कहना था कि त्योहार के हिसाब से उनका यह पहनावा ठीक नहीं था, लेकिन राहुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जवाब देते हुए साफ कहा, 'एक महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है।'
कंगना ने राहुल को दिया करारा जवाब
राहुल ने लोगों से अपील की कि महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।उन्होंने 'स्मैश द पैट्रिआर्की' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
वहीं, अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस के महिला मुद्दों पर पुराने रुख को याद दिलाते हुए पलटवार किया।
इसी बीच, कृति ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने साफ किया कि संस्कृति का संबंध मूल्यों से है, कपड़ों से नहीं।
उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को उनके पहनावे से आंकना बंद किया जाए। इस विज्ञापन ने व्यक्तिगत आजादी और सांस्कृतिक उम्मीदों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।