Page Loader
दादी नीतू कपूर को देख खुशी से उछल पड़ी राहा, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल
दादी नीतू कपूर को देख चहकीं राहा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

दादी नीतू कपूर को देख खुशी से उछल पड़ी राहा, बातचीत का वीडियो हो रहा वायरल

Sep 16, 2024
10:10 am

क्या है खबर?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। हाल ही में दोनों को मुंबई के हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान आलिया-रणबीर के साथ उनकी बेटी राहा कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर भी दिखाई दीं। मां आलिया की गोद में राहा काफी मस्ती करती नजर आईं। नीतू को देखते ही राहा का चेहरा खुशी से खिल उठा। सोशल मीडिया पर राहा और नीतू की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो

पहली बार राहा का ऐसा वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राहा अपनी दादी के साथ बातचीत कर रही हैं। राहा ने अपनी दादी को देख खूब तालियां बजाईं। प्रशंसकों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह पहला मौका है, जब राहा को इतनी बातें करते हुए देखा गया है। आलिया और रणबीर ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो