LOADING...
राघव जुयाल अब हीरो बनकर जीतेंगे फैंस का दिल, फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
राघव जुयाल की नई फिल्म पर अपडेट

राघव जुयाल अब हीरो बनकर जीतेंगे फैंस का दिल, फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Feb 26, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

'डांस इंडिया डांस' से मशहूर हुए राघव जुयाल की लोकप्रियता अब फिल्मी पर्दे तक छा चुकी है। देखा जाए तो इसका श्रेय रेमो डिसूजा को जाता है, जिन्होंने 'ABCD' फ्रैंचाइजी के जरिए राघव को बड़े पर्दे तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें 'किल', 'युद्रा' और 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' जैसी फिल्मों-सीरीज में देखा जा चुका है। राघव अब बतौर अभिनेता अपनी पहली फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने उतरेंगे। उनकी फिल्म 'भाई तेरा यार है' होगी जिसपर अपडेट आया है।

शूटिंग

राघव जुयाल ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव ने बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म 'भाई तेरा यार है' की शूटिंग शुरू कर दी है जिसे बनाने की जिम्मेदारी विवेक अग्रवाल ने ली है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता, दोनों ही विवेक हैं जो पहले अर्जुन रामपाल अभिनीत फिल्म 'आई सी यू' (2006) का निर्देशन कर चुके हैं। यह एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म होने वाली है जिसकी रिलीज तारीख से जुड़ी जानकारी आना बाकी है।

अन्य फिल्में

नानी के साथ एक्शन करते दिखेंगे राघव जुयाल

'भाई तेरा यार है' के अलावा, राघव को सुपरस्टार नानी की आगामी फिल्म 'द पैराडाइज' (रिलीज 21 अगस्त, 2026) में देखा जाएगा जो इस बात का प्रतीक है कि उनका दायरा दक्षिण सिनेमा तक बढ़ चुका है। यही नहीं, उनके पास रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' भी है जिसमें वह रावण के बड़े बेटे मेघनाथ (इंद्रजीत) का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में रावण का किरदार यश निभा रहे हैं। फिल्म दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी।

Advertisement