Loading...
'रामायण' में राघव जुयाल ने दिया ताेहफा, अक्रामक तेवर और शक्तिशाली किरदार में छाए
'रामायण' में राघव जुयाल की पहली झलक दिखी

'रामायण' में राघव जुयाल ने दिया ताेहफा, अक्रामक तेवर और शक्तिशाली किरदार में छाए

Nov 05, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'रामायण: भाग 1' के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं की बाढ़ आ चुकी है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी समेत फिल्म के लगभग हर किरदारों की तस्वीरें और वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। यहां तक कि सनी देओल का पहला लुक भी सामने आया। दरअसल, हनुमान का किरदार निभा रहे सनी की पहली झलक फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट में दिखाई गई है। उनके अलावा, राघव जुयाल भी अपने किरदार से चौंकाते हुए दिखे।

लुक

'रामायण' में ये किरदार निभा रहे हैं राघव

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित पौराणिक ड्रामा में, राघव का होना हर किसी के लिए चौंकाने वाला पल साबित हुआ है।फिल्म से आई उनकी पहली झलक फैंस के लिए जश्न मनाने का बड़ा मौका बन गई।

फिल्म में राघव, रावण के बेटे मेघनाथ उर्फ इंद्रजीत का किरदार निभा रहे हैं। काजल लगी आंखें, अक्रामक तेवर और शक्तिशाली रौद्र अवतार में वह छा गए।

वायरल क्लिप में, उन्हें शक्तिशाली मेघनाथ के रूप में यज्ञ करते दिखाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए राघव की पहली झलक

ADVERTISEMENT

उत्साह

सीक्वल के लिए उत्सुकता बनाने में नहीं छोड़ी कसर

एक तरफ सनी का 'हनुमान' अवतार और दूसरी ओर राघव का 'मेघनाथ' लुक, दोनों ही दर्शकों को ऐसे किरदारों से मिलवाते हैं जो दूसरे भाग में लड़ाई का केंद्र बन जाएगा।

यह लंका के खिलाफ युद्ध में राम के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक बनकर उभरेगा। हालांकि, इंतजार काफी लंबा होगा क्योंकि निर्माता पुष्टि कर चुके हैं कि सीक्वल 2028 में आएगा।

फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह समेत कई कलाकार हैं।

ADVERTISEMENT