'द पैराडाइज' से पहले राघव जुयाल की ये 5 फिल्में OTT पर जरूर देखें
क्या है खबर?
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राघव जुयाल विक्रम मलिक भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि, इससे पहले वह कई चर्चित और शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी प्रमुख फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'किल' और 'सोनाली केबल'
फिल्म 'किल' में राघव ने विलेन 'फानी' का किरदार निभाया था। उनके डरावने अभिनय और बेहतरीन कॉमिक अंदाज ने इसे सबसे यादगार किरदारों में से एक बना दिया। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
साल 2014 में आई राघव ने 'सोनाली केबल' से बॉलीवुड फीचर फिल्म में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 'सदा' का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'युध्रा' और 'ग्यारह ग्यारह'
फिल्म 'युध्रा' में राघव ने शफीफ नाम के एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
राघव ने 'ग्यारह-ग्यारह' में अपने अभिनय का एक बिल्कुल अलग पहलू दिखाया, जिसमें उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर युग आर्य का किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'बहुत हुआ सम्मान'
गंभीर या डार्क किरदारों को निभाने से पहले, राघव ने 'बहुत हुआ सम्मान' में अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत लिया था। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी। आप इस फिल्म का लुफ्त जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।