LOADING...
राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का टीजर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का टीजर जारी, जानिए कब होगी रिलीज

Jul 03, 2026
04:23 pm

क्या है खबर?

राघव जुयाल अपनी सोलो फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के जरिए सिनेमाघरों में आने को तैयार हैं। हाल ही में मोशन पोस्टर आया था। ज्यादा इंतजार न कराते हुए निर्माताओं ने इसका टीजर जारी कर दिया है। फिल्म में राघव 'अजय सिंह' नाम का ऐसा किरदार निभा रहे हैं, जो दिन-रात सिर्फ हीरो बनने का सपना देखता है। निर्देशन की कमान विवेक बी. अग्रवाल ने संभाली है। निर्माण ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज 2 के बैनर तले किया गया है।

टीजर

बॉलीवुड और स्टारडम की झलक दिखाता है टीजर

टीजर की शुरुआत राघव के किरदार से होती है, जो खुद को 'रॉकिंग रिबेल सुपर अल्ट्रा फ्यूचर स्टार' बताकर अपना परिचय कराता है। ये ऐसा किरदार हैं, जो हीरो बनने के लिए झूठ बोलने से नहीं कतराता और खुद को सुपरस्टार समझता है। कहानी बाॅलीवुड और उसके पीछे छिपे संघर्षों से पर्दा उठाती है। फिल्म में निहारिका एनएम (यूट्यूबर), संजय कपूर, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल भी मौजूद हैं। यह 30 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहचान

इन फिल्मों में नजर आ चुके राघव जुयाल

राघव को पहचान टीवी शो 'डांस इंडिया डांस' से मिली थी, जिसमें उन्होंने प्रतियोगी बनकर हिस्सा लिया। साल 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' से अपना फिल्मी डेब्यू किया। इसके बाद रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD' 'ABCD 2' और 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आए। लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'किल' (2023) में नकारात्मक और खूंखार किरदार निभाकर राघव ने खूब चर्चा बटोरी। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (2025) में देखा गया था।

Advertisement