राघव जुयाल हीरो बनकर करेंगे धमाका, 'भाई तेरा स्टार है' का मोशन पोस्टर हुआ जारी
क्या है खबर?
राघव जुयाल ने 'किल', बैड्स ऑफ बॉलीवुड' और 'युध्रा' जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में सहायक कलाकार का किरदार निभाकर खूब नाम कमाया है। अब वह बतौर हीरो बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का आधिकारिक मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। साथ में कहा गया है कि फिल्म का टीजर जल्द जारी होगा। फिल्म के निर्देशन की कमान विवेक बी. अग्रवाल ने संभाली है।
फिल्म
राघव के साथ निहारिका एनएम करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
पोस्टर में राघव एक सुपरस्टार वाले पोज में स्टेज पर पीठ करके खड़े हैं। वहीं दर्शक माेबाइल से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने में जुटे प्रतीत हो रहे हैं। खबरों के अनुसार, फिल्म में वह 'अजय सिंह' नाम का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसका सपना हीरो बनना है। उनके साथ मशहूर यूट्यूबर निहारिका एनएम मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा लंदन में पूरा किया गया है। यह 2026 में सिनेमाघरों का रुख कर सकती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए मोशन पोस्टर
Raghav Juyal’s new movie as the lead in Bhai Tera Star Hai#Raghavjuyal #bhaiterastarhai pic.twitter.com/Tj34rbAntU
— Heena_love_Raghavjuyal (@Heena_Qureshi_) June 30, 2026