Loading...
राधिका आप्टे-कीर्ति सुरेश ने की 'प्रदूषण-मुक्त' दिवाली मनाने की अपील, बोलीं- शोर नहीं, सिर्फ रोशनी
राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश का दिवाली संदेश

राधिका आप्टे-कीर्ति सुरेश ने की 'प्रदूषण-मुक्त' दिवाली मनाने की अपील, बोलीं- शोर नहीं, सिर्फ रोशनी

Nov 07, 2026
07:06 pm

क्या है खबर?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश के लिए दिवाली का असली आनंद रोशनी और खुशियों में है, पटाखों के शोर में नहीं। वैरायटी इंडिया से बातचीत में दोनों अभिनेत्रियों ने शांतिपूर्ण और प्रदूषण-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की। राधिका ने कहा कि अगर उनके पास एक दिन के लिए देश में कुछ बदलने की ताकत हो तो वे पटाखों पर रोक लगाएंगी। उन्होंने कहा, "कृपया पटाखे न फोड़ें। आइए हम, जानवरों और छोटे बच्चों के लिए एक शांतिपूर्ण दिवाली मनाएं।"

सोच

बेजुबानों का डर देखकर कीर्ति सुरेश ने पटाखों से तोड़ा नाता

कीर्ति ने बताया कि कुत्ता पालने के बाद पटाखों को लेकर उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। अपने पालतू नाइक, केनी और डोरोथी को पटाखों के शोर से डरते देखकर उन्हें लगा कि वे पहले कितनी बड़ी भूल कर रही थीं।

कीर्ति ने कहा कि पटाखों की आवाज जानवरों के लिए बहुत खौफनाक होती है, इसलिए अब वो हर दिवाली अपने कुत्तों को शहर के शोर से दूर किसी शांत जगह ले जाती हैं ताकि वे आराम से रह सकें।

चिंता

"पेड़ बचे नहीं, हवा जहरीली है"

उधर राधिका ने मुंबई और देशभर में बिगड़ते हवा के स्तर (AQI) पर चिंता जताते हुए कहा, "पेड़ बचे नहीं हैं और हवा बहुत जहरीली हो चुकी है, ऐसे में पटाखे जलाना तुरंत बंद होना चाहिए।"

राधिका ने पटाखों की तुलना सिगरेट से करते हुए कहा कि जैसे कई देशों में धूम्रपान को बुरी आदत माना जाने लगा है, वैसे ही पटाखों को लेकर भी लोगों की सोच बदलनी चाहिए ताकि एक बड़ा बदलाव आ सके।

ADVERTISEMENT