LOADING...
आर माधवन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने खुद खोली फर्जी अकाउंट की पोल
आर माधवन के नाम पर फर्जीवाड़ा

आर माधवन के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, अभिनेता ने खुद खोली फर्जी अकाउंट की पोल

Mar 14, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

अभिनेता आर माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के लिए एक महत्वपूर्ण 'फ्रॉड अलर्ट' जारी किया है। माधवन ने एक फर्जी अकाउंट का पर्दाफाश करते हुए साफतौर पर कहा है कि ये व्यक्ति न तो उनसे और ना ही उनकी टीम से किसी भी तरह से जुड़ा है। उन्होंने प्रशंसकों को आगाह किया है कि कोई भी अन्य व्यक्ति या अकाउंट उनकी ओर से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है।

पोस्ट

माधवन ने यूं किया फैंस को सतर्क

माधवन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को एक फर्जी अकाउंट के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने खुलासा किया कि कोई व्यक्ति उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर उस फर्जी अकांउट का एक स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'ये व्यक्ति किसी भी तरह से मुझसे या मेरी टीम से नहीं जुड़ा है। ये पूरी तरह से एक फर्जी अकाउंट है, कृपया इससे सावधान रहें।'

चेतावनी

फर्जीवाड़े के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे माधवन

माधवन ने लिखा, 'इंस्टाग्राम या किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरे आधिकारिक अकाउंट के अलावा कोई भी दूसरा अकाउंट न तो मेरा प्रतिनिधित्व करता है और ना ही मेरी ओर से बात करता है। कृपया इस बात को नोट करें और सतर्क रहें। इस व्यक्ति को जवाबदेह ठहराने के लिए उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।' काम के मोर्चे पर बात करें तो माधवन जल्द ही 'धुरंधर' के दूसरे भाग 'धुरंधर 2' में नजर आने वाले हैं।

Advertisement