'बिग बॉस 20' में कश्मीरी गायक काजी तौकीर का जलवा, श्रीनगर में जश्न; सड़कों पर पेंटिंग
कश्मीरी गायक काजी तौकीर इन दिनों 'बिग बॉस 20' में अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले 'फेम गुरुकुल' जीतकर पहचान बनाने वाले काजी की वापसी से कश्मीर में भी खुशी है। श्रीनगर में उनकी तस्वीर की एक शानदार पेंटिंग बनाई गई है और लोग सोशल मीडिया पर उनके सफर की खूब चर्चा कर रहे हैं।
काजी के समर्थन में उतरा श्रीनगर
श्रीनगर में रहने वाले काजी तौकीर की लोकप्रियता इन दिनों काफी बढ़ गई है। रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विजेता रहे काजी ने करीब 21 साल बाद ‘बिग बॉस 20’ के जरिए टीवी पर वापसी की है। उनकी इस वापसी का जश्न कश्मीर में भी मनाया जा रहा है। श्रीनगर में अमर सिंह कॉलेज के पास स्थानीय कलाकार शाहरान फयाज और साहिल मंजूर ने काजी की एक बड़ी पेंटिंग बनाई है। इस पेंटिंग को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं और उनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। इसी बीच काजी के भाई तौसीफ ने गायक अरिजीत सिंह के साथ उनके एक नए प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी दी है।