'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले धूम, PVR INOX ने पहली बार किया ऐसा काम
क्या है खबर?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' अपनी रिलीज के करीब है। हाल ही में, निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जिसने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। फिल्म लोगों के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि 'मिर्जापुर' की दुनिया पहली बार OTT से निकलकर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। इसके लिए PVR INOX लिमिटेड, एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज ने साझेदारी की है, जिससे सिनेमाघरों में फिल्म का भौकाल दिखे।
ऐलान
PVR INOX ने 'मिर्जा PVR' के रूप में बदला नाम
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की पाेस्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' के प्रमोशन के लिए PVR थिएटर्स ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। सिनेमा ने खुद को 'मिर्जा PVR' के रूप में बदल लिया।
इसका मकसद है कि जो लोग सीरीज अब तक मोबाइल या टीवी पर देखते थे, वो फिल्म को बड़े पर्दे पर देखेंगे।
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें दिव्येंदु, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी समेत कई कलाकार हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
'MIRZAPUR THE MOVIE' TAKES OVER PVR... As #MirzapurTheMovie gears up to arrive in cinemas on 4 Sept 2026, #PVR transforms into #MIRZAPVR to announce the franchise's big-screen debut.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 14, 2026
From its streaming roots to its theatrical arrival, #Mirzapur is bringing its massive fandom… pic.twitter.com/r7idw2mTWA