Page Loader
अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' के लिए कराएंगे इतना लंबा इंतजार, हो गया ऐलान
'पुष्पा 3' कब पर्दे पर आएगी? (तस्वीर: एक्स/@alluuniverse)

अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' के लिए कराएंगे इतना लंबा इंतजार, हो गया ऐलान

Mar 16, 2025
04:07 pm

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में अल्लू के स्वैग और उनकी डायलॉगबाजी ने देशभर के दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके बाद अल्लू 'पुष्पा' की दूसरी किस्त 'पुष्पा 2: द रूल' लेकर आए और यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। अब इस फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त 'पुष्पा 3: द रैंम्पेज' से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

अपडेट

साल 2028 में पर्दे पर आएगी फिल्म

आकशवाणी के मुताबिक, पुष्पा के निर्माता रवि शंकर ने खुलासा किया है कि तीसरा भाग साल 2028 में रिलीज होगा इस खबर से अल्लू के प्रशंसक खुश होने के बजाय दुखी हो गए हैं। दरअसल, उनका कहना है कि फिल्म को रिलीज करने में निर्माता बहुत समय ले रहे हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अरे यार। इतना लंबा इंतजार।' एक कमेंट है, 'क्या 2028? पहले तो कह रहे थे कि 2026-27 तक ये फिल्म रिलीज हो जाएगी।'

ट्विटर पोस्ट

कब रिलीज होगी 'पुष्पा 3'?

तीसरी किस्त

तीसरे भाग के विलेन होंगे विजय देवरकोंडा

खबरों की मानें तो अल्लू के साथ तीसरे भाग में 'अर्जुन रेड्डी' के स्टार विजय देवरकोंडा दो-दो हाथ करते हुए नजर आ सकते हैं। वह अपने करियर में पहली बार विलेन बनने वाले हैं। उधर फिल्म में किसी बड़े बॉलीवुड स्टार की भी एंट्री हो सकती है। 'पुष्पा 2' ने भारत में कुल 1233.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया और दुनियाभर में इसने लगभग 1,800 करोड़ रुपये बटोरे। कहा जा रहा है कि तीसरा भाग और जबरदस्त होने वाला है।