Page Loader
कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने को तैयार श्रीलीला, हाथ लगी अनुराग बसु की फिल्म 
श्रीलीला के हाथ लगी अनुराग बसु की फिल्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sreeleela14)

कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करने को तैयार श्रीलीला, हाथ लगी अनुराग बसु की फिल्म 

Feb 12, 2025
11:32 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री श्रीलीला इन दिनों सफलता के रथ पर सवार है। फिल्म 'पुष्पा 2' के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ और श्रीलीला के पास फिल्मों की लाइन लग गई। अब खबर है कि श्रीलीला के हाथ अनुराग बसु की फिल्म लगी है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में होगा। पहले इस फिल्म का नाम 'आशिकी 3' बताया जा रहा था। हालांकि, इस शीर्षक पर विवाद जारी है। अब फिल्म की मुख्य नायिका को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

रिपोर्ट

श्रीलीला ने ली तृप्ति डिमरी की जगह

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलीला फिल्म में कार्तिक के साथ रोमांस करने को तैयार हैं। प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि यह प्रोजेक्ट श्रीलीला के पास गया था और वह फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। इससे पहले खबर आई थी कि फिल्म में कार्तिक के साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। हालांकि, बाद में कुछ कारणों से वह फिल्म से बाहर हो गईं।

फैंचाइजी

'आशिकी' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्में रहीं सफल 

'आशिकी' 1990 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म में राहुल और अनु की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। इसके बाद 2013 में आई 'आशिकी 2' का निर्देशन मोहित सूरी ने किया। यही वो फिल्म थी, जिसने आदित्य को रातों-रात स्टार बना दिया था। 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।