NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई
    अगली खबर
    मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई
    परमिश वर्मा के साथ गीत ग्रेवाल

    मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 19, 2021
    01:16 pm

    क्या है खबर?

    पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा यूं तो अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, परमिश ने गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ अपने रिश्ते को सगाई का नाम दे दिया है।

    उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। गीत से सगाई कर परमिश तो सातवें आसमान पर हैं।

    आइए जानते हैं कौन हैं उनकी मंगेतर गीत ग्रेवाल।

    सगाई

    कनाडा में हुई परमिश की सगाई

    जाने-माने पंजाबी गायक और अभिनेता परमिश जल्द ही अपना घर बसाने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ तस्वीरें साझा कर परमिश ने लिखा, 'हमेशा के लिए एक शुरुआत।'

    परमिश और गीत की सगाई कनाडा में हुई, जहां केवल सीमित दोस्त और खास मेहमान ही शामिल हुए थे। सगाई में जहां परमिश ने ब्लैक सूट पहना था, वहीं गीत हरे रंग के लहंगे में नजर आईं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए परमिश का पोस्ट

    The Beginning of Forever -PG pic.twitter.com/564fRAX5Cf

    — Parmish Verma (@ParmishVerma) October 16, 2021

    ऐलान

    परमिश ने अगस्त में किया था अपने रिश्ते को सार्वजनिक

    परमिश ने इसी साल अगस्त में गीत के साथ अपना रिश्ता जगजाहिर किया था। उन्होंने गीत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसके बाद से वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर गीत संग अपनी तस्वीर शेयर करते रहे हैं।

    अब परमिश और गीत के प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में मेहंदी समारोह की झलक भी दिख रही है।

    परिचय

    जानिए कौन हैं गीत ग्रेवाल

    गीत ग्रेवाल कनाडा में रहती हैं। उन्होंने इस साल कनाडा में फेडरल चुनाव में हिस्सा लिया था। हालांकि, वह लगभग 8,000 वोटों से चुनाव हार गई थीं।

    चुनाव प्रचार के दौरान परमिश ने गीत का साथ दिया था। एक पोस्ट में परमिश ने लिखा था कि उन्हें गीत पर गर्व है।

    गीत ने यूनिवर्सिटी ऑफ लीस्टर से बैचलर्स इन लॉ की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी लंदन से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की।

    लोकप्रियता

    किसी पहचान के मोहताज नहीं परमिश

    परमिश पंजाबी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। लड़के उनके स्टाइल को भी खूब फॉलो करते हैं। परमिश पंजाबी गायक, अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भी हैं।

    उन्होंने निर्देशन व एक्टिंग के बाद गायकी में कदम रखा। परमिश का पहला गाना 'आ ले चक मैं आ गया' था, लेकिन उन्हें पहचान 'गाल नी कडनी' गाने से मिली।

    परमिश का गाना 'डायमंड दा छल्ला' भी लोगों को बेहद पसंद आया। हर पार्टी परमिश के गानों के बिना अधूरी मानी जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    पंजाबी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    सोशल मीडिया

    बॉलीवुड को अलविदा कहने के दो साल बाद जायरा वसीम ने शेयर की पहली तस्वीर कश्मीर
    IGTV और फीड वीडियोज अब दिखेंगे एकसाथ, लॉन्च हुआ इंस्टाग्राम वीडियो फेसबुक
    प्रभास ने किया अपनी 25वीं फिल्म 'स्पिरिट' का ऐलान, निर्देशक संदीप वांगा से मिलाए हाथ बॉलीवुड समाचार
    व्हाट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो छुपाने का नया विकल्प मिलेगा, चल रही है टेस्टिंग फेसबुक

    मनोरंजन

    अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए- सलीम खान बॉलीवुड समाचार
    नेपोटिज्म से ज्यादा रंगभेद की शिकार है बॉलीवुड इंडस्ट्री- नवाजुद्दीन बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'गो गोवा गॉन' के लिए नहीं मिली थी सैफ अली खान को फीस बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान ने रिलीज किया फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया

    पंजाबी फिल्में

    पांच बेहतरीन पंजाबी कॉमेडी फिल्में, जिन्हें देखकर हो जाएंगे लोटपोट बॉलीवुड समाचार
    पंजाबी फिल्मों में नाम कमाने के बाद इन कलाकारों ने बॉलीवुड में किया डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025