NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पंजाबी संगीतकार बंटी बैंस पर हुआ जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से था गहरा नाता
    अगली खबर
    पंजाबी संगीतकार बंटी बैंस पर हुआ जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से था गहरा नाता
    पंजाबी संगीतकार बंटी बैंस पर हमला

    पंजाबी संगीतकार बंटी बैंस पर हुआ जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से था गहरा नाता

    लेखन मेघा
    Feb 27, 2024
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर संगीतकार और गीतकार बंटी बैंस पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है, जिसमें वह बाल-बाल बच गए है।

    उन पर यह हमला पंजाब के मोहाली में सेक्टर-79 के एक रेस्तरां में हुआ है। उन्हें फोन कर रंगदारी की मांग की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

    बंटी दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बेहद करीबी थे।

    धमकी

    1 करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर मिली धमकी

    बंटी ने इस घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने हमले के एक वीडियो भी सबूत के तौर पर दिया, जिसमें गोली से टूटी हुई खिड़की का शीशे नजर आ रहा है।

    इंडिया टुडे से बातचीत में बंटी ने खुलासा किया कि हमले के बाद उन्हें एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें उनसे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न करने पर उन्हें चेतावनी दी गई कि उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

    आरोप

    धमकी देने वाले का लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोह से नाता

    बंटी को कथित तौर पर लकी पटियाल नाम के शख्स से फोन पर धमकी मिली थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह कुख्यात गैंगस्टर है और कनाडा से काम करता है।

    कहा जा रहा है कि लकी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गिरोह से भी गहरा संबंध है, जो पंजाब में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

    फिलहाल पुलिस संगीतकार की शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

    रिश्ता

    सिद्धू के काम को संभालती थी बंटी की कंपनी

    बंटी का सिद्धू से काफी पुराना और गहरा रिश्ता था। दोनों ने काफी समय तक साथ में काम किया है।

    दरअसल, जब सिद्धू जीवित थे तो बंटी की कंपनी ही उनके काम को संभालती थी।

    बंटी अकेले सिद्धू के ही नहीं, कई प्रमुख पंजाबी गायकों के करियर को संवारने में शामिल रहे हैं।

    बंटी ने '1996', 'काला शाह काला', 'सौंकन सौंकने', 'इश्क दी एप', 'लिगेसी' और '3AM इन मोहाली' जैसे कई शानदार एलब्म भी दिए हैं।

    विस्तार

    2022 में सिद्धू की हुई थी मौत

    मई, 2022 में पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने रंजिश के चलते सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना पंजाब पुलिस द्वारा गायक की सुरक्षा वापस लेने के एक दिन बाद घटी थी।

    सिद्धू ने 2021 में कांग्रेस में शामिल होकर पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह असफल रहे थे।

    उन्होंने 'सो हाई', 'सेम बीफ', 'द लास्ट राइड', 'जस्ट लिसन' और '295' जैसे कई शानदार गानों से अपनी पहचान बनाई थी।

    जानकारी

    जानिए बिश्नोई और बंबीहा गिरोह के बारे में 

    सिद्धू की हत्या के बाद से पंजाब में बिश्नोई और बंबीहा गिरोह सक्रिय हैं। बिश्नोई गिरोह ने सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली है तो बंबीहा गिरोह गायक की मौत का बदला लेना चाहता है। बंबीहा गिरोह बिश्नोई गिरोह को धमकी भी दे चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सिद्धू मूसेवाला
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: विराट कोहली PBKS के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: मयंक अग्रवाल ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इस डिजिटल युग में अपनी कला से कैसे पैसा कमाएं? यहां जानिए तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स

    सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब: मानसा जाकर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले राहुल गांधी पंजाब
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है लॉरेंस बिश्नोई- दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस
    पंजाब: सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों में से एक गिरफ्तार पंजाब
    मूसेवाला हत्याकांड: गोल्डी बराड़ भारत लाने के प्रयास तेज, इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी पंजाब

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत ने फिल्मी हस्तियों पर लगाए गंभीर आरोप, किया व्हाट्सऐप हैक करने का दावा कंगना रनौत
    हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी से जुड़ीं बातें, जो शायद आप न जानते हों श्रीदेवी
    मानुषी छिल्लर ने 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' के लिए कैसे की तैयारी? यूं बनीं रडार अधिकारी मानुषी छिल्लर
    भूमि पेडनेकर अब हॉलीवुड का रुख करने को तैयार, बोलीं- ये बिल्कुल सही समय भूमि पेडनेकर

    मनोरंजन

    अरबाज खान ने की बेटे अरहान के फिल्मों में आने पर बात, बोले- अभी इसमें समय अरबाज खान
    सनी देओल से पर्दे पर भिड़ेंगे अभिमन्यु सिंह, 'लाहौर 1947' में निभाएंगे खलनायक का किरदार सनी देओल
    यामी गौतम ने की मां बनने के अनुभव पर बात, बताया इसे सबसे खूबसूरत अहसास  यामी गौतम
    करण जौहर की 'लव स्टोरियां' को लेकर बवाल, छठे एपिसोड पर 5 देशों में लगा प्रतिबंध करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025