NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय कुमार की 'राम सेतु' पर बैन की मांग, पंजाबी इतिहासकार ने लगाए कई आरोप
    अगली खबर
    अक्षय कुमार की 'राम सेतु' पर बैन की मांग, पंजाबी इतिहासकार ने लगाए कई आरोप
    अक्षय कुमार की 'राम सेतु' पर बैन की मांग, जानिए मामला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@akshaykumar)

    अक्षय कुमार की 'राम सेतु' पर बैन की मांग, पंजाबी इतिहासकार ने लगाए कई आरोप

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 30, 2022
    09:38 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की 'राम सेतु' 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब रिलीज के बाद फिर फिल्म से विवाद जुड़ गया है।

    एक पंजाबी इतिहासकार अशोक कुमार कैंथ ने दावा किया है कि फिल्म उनके शोध कार्य पर आधारित है। उन्होंने फिल्म के मेकर्स को कोर्ट में घसीटने की धमकी दी है।

    साथ ही उन्होंने इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है।

    आइए जानते हैं पूरा मामला।

    रिपोर्ट

    फिल्म के मेकर्स पर लगा कॉपीराइट के उल्लंघन का आरोप

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, श्रीलंका में काम करने वाले रामायण अनुसंधान समिति के विभाग के प्रमुख अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके शोध कार्य और जीवन की कहानी को बिना अनुमति के कॉपी किया गया है।

    उन्होंने इसे कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला बताया है। उन्होंने फिल्म देखने के बाद मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    बता दें कि रामायण अनुसंधान समिति का गठन 2006 में किया गया था।

    प्रतिक्रिया

    "फिल्म का मुख्य पात्र मेरे जीवन की कहानी पर आधारित है"

    अशोक कुमार ने कहा कि फिल्म का मुख्य पात्र डॉक्टर आर्यन उनकी जीवन की कहानी पर आधारित है।उन्होंने बताया कि उनके शोध कार्य को उनकी अनुमति के बिना फिल्म में उनकी वेबसाइट से लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि श्रीलंका में रामायण के तथ्यों की खोज जैसे उन्होंने की थी, उसी घटनाक्रम को फिल्म में पेश किया गया है।

    बता दें कि अक्षय ने ही फिल्म में पुरातत्त्वविद डॉक्टर आर्यन का किरदार निभाया है।

    बयान

    मुझे विश्वास में लिया जाता, तो कोई आपत्ति नहीं होती- अशोक कुमार कैंथ

    अशोक कुमार का कहना है कि अगर उन्हें विश्वास में लिया जाता, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती।

    उन्होंने बताया, "फिल्म में वो चीजें दिखाई गई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थी। फिल्म और बेहतर होती, अगर मेकर्स कई चीजों पर चर्चा करने के लिए मेरे पास आते, क्योंकि मैंने जमीन पर काम किया है।"

    उन्होंने कहा कि फिल्म के कुछ दृश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं।

    कानूनी नोटिस

    हाल में सुब्रमण्यम स्वामी ने फिल्म की टीम को भेजा था कानूनी नोटिस

    हाल में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने 'राम सेतु' को लेकर अभिनेता अक्षय कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने फिल्म के विवाद को लेकर अक्षय के साथ ही आठ अन्य लोगों को कानूनी नोटिस भेजा था।

    उन्होंने दावा किया था कि फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मुंबई सिनेमा वाले लोगों को झूठ बोलने और चीजों के गलत इस्तेमाल करने की बुरी आदत है।'

    फिल्म

    'राम सेतु' सिनेमाघरों में नहीं दिखा पाई कमाल

    अक्षय की 'राम सेतु' सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन केवल 15.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक भारत में 48.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    फिल्म में अक्षय के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा नजर आई हैं। इसका निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है।

    इसमें राम सेतु के इतिहास की पड़ताल करने की कोशिश की गई है।

    अधिकांश समीक्षकों को यह फिल्म रास नहीं आई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    जैकलीन फर्नांडिस
    रामसेतु फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्षय कुमार

    1 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ से अक्षय कुमार तक, जानिए क्या हैं इन अभिनेताओं के असली नाम सेलिब्रिटी गॉसिप
    'सम्राट पृथ्वीराज' से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म सेलिब्रिटी गॉसिप
    अक्षय कुमार और इमरान की 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी बॉलीवुड समाचार

    जैकलीन फर्नांडिस

    रणवीर की 'सर्कस' अगले साल 15 जुलाई को आएगी, 'फोन भूत' से होगा क्लैश कैटरीना कैफ
    जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से लिए 10 करोड़ रुपये के तोहफे- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन फर्नांडिस को मुंबई एयरपोर्ट पर देश छोड़ने से रोका गया- रिपोर्ट मुंबई
    किच्चा सुदीप की 'विक्रांत रोणा' अगले साल 24 फरवरी को होगी रिलीज दक्षिण भारतीय सिनेमा

    रामसेतु फिल्म

    'राम सेतु' में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं जैकलीन फर्नांडीज अक्षय कुमार
    राम जन्मभूमि से 'राम सेतु' की शूटिंग शुरू करेंगे अक्षय, जल्द पहुंचेंगे अयोध्या अक्षय कुमार
    कलाकारों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इन फिल्मों की शूटिंग हुई बाधित अक्षय कुमार
    प्रोड्यूसर ने 'राम सेतु' के 45 क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर को बताया गलत अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष: बॉलीवुड की इन लोकप्रिय फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सनी देओल शाहरुख खान
    फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर रिलीज, 'इच्छाधारी भेड़िया' बने वरुण धवन फिल्म का ट्रेलर
    'थैंक गॉड' पर रोक की मांग वाली याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार अजय देवगन
    कौन थीं नोटी बिनोदिनी, जिनका किरदार कंगना रनौत अगली फिल्म में निभाएंगी? कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025