NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेत्री कृति खरबंदा ने पंजाबी रीति-रिवाजों से रचाई पुलकित सम्राट के साथ शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
    अगली खबर
    अभिनेत्री कृति खरबंदा ने पंजाबी रीति-रिवाजों से रचाई पुलकित सम्राट के साथ शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kriti.kharbanda)

    अभिनेत्री कृति खरबंदा ने पंजाबी रीति-रिवाजों से रचाई पुलकित सम्राट के साथ शादी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 16, 2024
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    साल 2023 में कई फिल्मी सितारों ने शादी की। अब 2024 में भी ये सिलसिला जारी है। पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री कृति खरबंदा और अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब आखिरकार दोनों ने अपने इस रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है।

    दाेनों ने अपनी शादी के लिए दिल्ली-एनसीआर को चुना। दरअसल, पुलकित और कृति दिल्ली के ही रहने वाले हैं। दोनों का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली एनसीआर में ही हुआ था।

    शादी

    इस होटल में पुलकित की दुल्हनिया बनीं कृति

    15 मार्च को पुलकित और कृति ने एनसीआर स्थित मानेसर के 5 स्टार होटल ITC ग्रैंड भारत में पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी की।

    शादी में दोनों तरफ से करीब 200 मेहमान शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, कुछ मेहमान 13 मार्च को ही कार्यक्रम में शरीक हो गए थे।

    कृति और पुलकित ने खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। सामने आईं तस्वीरों में दोनों मुस्कुरा रहे हैं और साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए तस्वीरें

    Beautiful Picture of newlyweds Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda; Congratulations and best wishes for your new journey ❤️❤️#PulkitSamrat #KritiKharbanda pic.twitter.com/0qSiTbk1ty

    — cine_sdn (@sdn789_) March 16, 2024

    खासियत

    जानिए क्या है होटल ITC ग्रैंड भारत की खासियत

    मानेसर का ये होटल अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है, जो 300 एकड़ में फैला हुआ है। इस होटल से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखता है।

    यह शहर से अलग एक शांत जगह पर स्थित है। होटल में 4 प्रेसिडेंशियल विला, 100 डीलक्स सुइट्स, बार और स्वीमिंग पूल है। यह चारों तरफ से हरे-भरे क्षेत्र से घिरा हुआ है। इसका डिजाइन किसी महल से कम नहीं है।इस होटल में केवल एक रात का किराया लगभग 21,500 रुपये है।

    बेकब

    मेहमानों ने दावत में दिल्ली 6 की चाट का भी लिया जायका

    सूत्रों के मुताबिक, शादी के लिए पूरे भारत का शाही खाना पुलकित-कृति की शादी में मेहमानों को परोसा गया।

    इसमें कोलकाता, बनारस, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के तमाम लजीज व्यंजन शामिल किए गए। पुलकित की खास गुजारिश पर दिल्ली 6 की चाट को भी मेन्यू में शामिल किया गया था, जिसका शादी में आए मेहमानों ने पूरा लुत्फ उठाया।

    शादी में फरहान अख्तर और ऋचा चड्ढा से लेकर बी प्राक और मीका सिंह समेत कई हस्तियां शरीक हुईं।

    लव स्टोरी

    कब शुरू हुई थी कृति-पुलकित की लव स्टोरी?

    कृति और पुलकित की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर 2019 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

    दोनों 'वीरे की वेडिंग' और 'तैश' जैसी फिल्मों में भी दिखे।

    बता दें कि पुलकित की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2014 में सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। 2015 में दोनों अलग हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कृति खरबंदा
    सेलिब्रिटी की शादी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    कृति खरबंदा

    कृति खरबंदा और सनी सिंह की फिल्म 'रिस्की रोमियो' का ऐलान, पहली बार बनी जोड़ी सनी सिंह
    कृति खरबंदा ने बरसाया पुलकित सम्राट पर प्यार, जन्मदिन पर यूं किया प्यार का इजहार  मनोरंजन
    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की सगाई, सामने आईं तस्वीरें  सेलिब्रिटी की शादी
    दोस्ती से प्यार तक, कुछ यूं परवान चढ़ा पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा का इश्क  बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी की शादी

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बाद पहली बार सामने आए, वायरल हुआ वीडियो  परिणीति चोपड़ा
    इन फिल्मी हस्तियों ने बेचीं अपनी शादी की झलकियां, OTT पर शो भी बना प्रियंका चोपड़ा
    वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की शादी की तस्वीरें आईं सामने, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रणदीप हुड्डा ने की लिन लैशराम से शादी की घोषणा, तारीख भी बताई  रणदीप हुड्डा

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार देवोलीना भट्टाचार्जी, जानिए कब रिलीज होगी पहली फिल्म  देवोलीना भट्टाचार्जी
    सारा अली खान साथ में 2 फिल्मों में काम करने पर बोलीं- आसान नहीं है... सारा अली खान
    कृति खरबंदा के स्टाइलिश बैग पर टिकीं सबकी नजरें, कीमत लगभग 3 लाख रुपये कृति खरबंदा
    यामी गौतम ने पति आदित्य धर पर लुटाया प्यार, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात  यामी गौतम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025