LOADING...
विजय बने मुख्यमंत्री, खुशी से झूमीं तृषा ने थलापति की मां-बहन को लगाया गले; वीडियो वायरल
विजय बने मुख्यमंत्री तो खुशी से झूम उठीं तृषा कृष्णन

विजय बने मुख्यमंत्री, खुशी से झूमीं तृषा ने थलापति की मां-बहन को लगाया गले; वीडियो वायरल

May 10, 2026
11:51 am

क्या है खबर?

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने राजनीति में नई पारी शुरू करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस ऐतिहासिक मौके पर उनकी खास दोस्त और अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। विजय की इस बड़ी कामयाबी पर तृषा बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने थलपति की मां और बहन को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चर्चा

तृषा की मौजूदगी ने खींचा सबका ध्यान

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जब उनकी खास दोस्त और अभिनेत्री तृषा कृष्णन पहुंचीं तो सबका ध्यान उनकी ओर खिंच गया। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए तृषा काफी उत्साहित दिखीं। विजय के साथ सालों पुराना पेशेवर और निजी रिश्ता होने के कारण वो इस मौके पर काफी खुश नजर आ रही थीं। फिरोजी रंग की सिल्क साड़ी में उनका सादगी भरा अंदाज भी चर्चा में है।

वायरल वीडियो

थलापति की मां और बहन को लगाया गले

तृषा को कार्यक्रम स्थल पर विजय के परिवार के सदस्यों से बड़ी गर्मजोशी के साथ मिलते हुए देखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री की मां शोभा चंद्रशेखर और बहन विद्या से भी मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। सोशल मीडिया पर फैंस चर्चा कर रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तृषा के चेहरे पर विजय के लिए कितना गर्व झलक रहा था। फैंस उन्हें इस सिनेमा से राजनीति तक के सफर में विजय की बड़ी समर्थक भी कह रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement