NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त'?
    अगली खबर
    क्या ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त'?
    ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की फिल्म 'तख्त'

    क्या ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तख्त'?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 17, 2021
    08:00 am

    क्या है खबर?

    फिल्म निर्माता करण जौहर काफी समय से फिल्म 'तख्त' को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है।

    खबरों की मानें तो करण ने अपनी इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डालने का फैसला किया है। 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद करण फिल्म 'तख्त' के लिए फिर से निर्देशन की बागडोर संभालने वाले थे।

    यह करण का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में से एक है, जिसे पूरा करने में वह जुटे थे।

    बयान

    'तख्त' का वर्तमान संदर्भ में कोई मतलब नहीं था- सूत्र

    फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, करण ने फिल्म 'तख्त' के प्रोजेक्ट को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

    बताया जा रहा है कि हाल में घोषित हुई रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

    एक सूत्र ने कहा, "फिल्म 'तख्त' का वर्तमान संदर्भ में कोई मतलब नहीं था। यह एक महंगा ऐतिहासिक कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म थी, जिसे करण के धर्मा प्रोडक्शन और फॉक्स-स्टार के द्वारा बनाया जा रहा था।"

    जानकारी

    इस वजह से करण ने लिया ऐसा फैसला

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वजहों से फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म 'तख्त' से अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं।

    'तख्त' विवादास्पद मुगल इतिहास पर आधारित फिल्म है, जिसे भारी बजट में बनाया जाना था। कहा जा रहा है कि वित्तीय नुकसान को देखते हुए करण ने 'तख्त' के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय लिया है।

    इसके स्थान पर उन्होंने एक हल्की-फुल्की रोमांटिक और पारिवारिक फिल्म करने का फैसला किया है।

    सूचना

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर फोकस करेंगे करण

    मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि करण अब 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर अपना फोकस करेंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

    यह एक रोमांटिक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म होगी। इसमें शबाना आजमी और धर्मेंद्र आलिया के दादा-दादी की भूमिका निभाएंगे।

    वहीं, जया बच्चन रणवीर की दादी की भूमिका में दिखने वाली हैं। फिल्म को खुद करण निर्देशित करेंगे।

    स्टारकास्ट

    'तख्त' में शामिल हैं ये कलाकार

    हाल में खबर आई थीं कि फिल्म 'तख्त' की शूटिंग अक्टूबर में करीना कपूर शुरू करेंगी।

    फिल्म में शाहजहां के दो बेटों दारा शिकोह और औरंगजेब की कहानी को फिल्माया जाएगा।

    इसमें रणवीर औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का रोल करेंगे, जबकि विक्की कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

    फिल्म में आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    तख्त फिल्म

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    करण जौहर

    पहली बार बनी अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर के घर हुई पार्टी पर आई फॉरेंसिक रिपोर्ट, NCB ने दी क्लीन चिट दीपिका पादुकोण
    करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने गोवा में फैलाई गंदगी, जारी हुआ नोटिस दीपिका पादुकोण
    25 साल बाद फिर बनी संजय कपूर और माधुरी की जोड़ी, वेब सीरीज में आएंगे नजर नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन मुंबई
    अजय की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को हॉटस्टार पर होगी रिलीज डिज्नी+ हॉटस्टार
    कोरोना महामारी के कारण फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज टली सोशल मीडिया
    दिवंगत दिलीप कुमार की ये शानदार फिल्में दर्शक नहीं भुला पाएंगे मुंबई

    मनोरंजन

    कोविड के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने सील की सुनील शेट्टी की बिल्डिंग BMC
    इस फिल्म से निर्माता बनने जा रहीं ईशा देओल, लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस मनोरंजन
    क्या करिश्मा कपूर होंगी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की अगली मेहमान? मनोरंजन
    साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी अनन्या पांडे, मुंबई पुलिस से मिलाए हाथ साइबर अपराध

    तख्त फिल्म

    विक्की कौशल की बिल्डिंग में कोरोना पॉजीटिव मिली 11 साल की बच्ची, BMC ने किया सील बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का प्रोजेक्ट नहीं हुआ बंद, बस कुछ समय के लिए टला करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025