नए शुल्कों को लेकर PVR आइनॉक्स से भिड़े निर्माता, जानिए क्या है पूरा मामला?
फिल्म निर्माता PVR आइनॉक्स के नए फीस प्रस्तावों से बिल्कुल खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि ये नए शुल्क पुराने वर्चुअल प्रिंट फीस (VPF) की जगह तो आ गए हैं, लेकिन इनसे उनके पैसे बच नहीं रहे, बल्कि उलटा नुकसान हो रहा है।
इस सिनेमा चेन ने 2 विकल्प सुझाए हैं, हर शो के लिए एक तय 'एग्जिबिशन सर्विस चार्ज' या फिर राजस्व में हिस्सेदारी को संशोधित कर अधिकतम 7.5% तक सीमित करना।
लेकिन फिल्म निर्माताओं के अनुसार, इन दोनों विकल्पों से सिनेमाघर मालिकों को ही ज्यादा फायदा मिलेगा और फिल्म बनाने वालों के हिस्से में कम पैसा आएगा।
निर्माताओं ने कही ये बात
निर्माताओं ने बताया है कि इन नए बदलावों की वजह से बॉक्स ऑफिस की कमाई में उनकी हिस्सेदारी 50% से घटकर 42.5% पर आ सकती है।
इसका सीधा मतलब है कि हर 1 लाख की कमाई पर उन्हें 7,500 का नुकसान होगा। कुछ स्थितियों में तो यह नुकसान VFX के तहत पहले दिए जाने वाले पैसों से भी ज़्यादा हो सकता है।