LOADING...
निर्देशक-अभिनेता जीशान कादरी पर FIR, ऑडी कार हड़पने का आरोप
जीशान कादरी के खिलाफ FIR

निर्देशक-अभिनेता जीशान कादरी पर FIR, ऑडी कार हड़पने का आरोप

Aug 25, 2022
06:54 pm

क्या है खबर?

मशहूर निर्देशक और अभिनेता जीशान कादरी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज हुई है। मुंबई के मलाड पुलिस थाने में प्रोड्यूसर शालिनी चौधरी ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शालिनी ने जीशान के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी ने जीशान पर पैसों की धोखाधड़ी, चोरी के साथ ही उन्हें धमकी भरे फोन करने का आरोप लगाया है। जीशान 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने किरदार डेफिनिट के लिए पहचाने जाते हैं।

आरोप

शालिनी ने लगाया गाड़ी हड़पने का आरोप

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शालिनी ने जीशान पर उनकी 38 लाख की ऑडी कार हथियाने का आरोप लगाया है। शालिनी का आरोप है कि जीशान ने कुछ समय के लिए उनसे उनकी गाड़ी मांगी थी। इसके बाद उन्होंने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। जीशान ने 12 लाख रुपये में इस गाड़ी को बेच दिया। अपनी शिकायत में शालिनी ने जीशान पर उन्हें धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मुलाकात

ऐसे मिले थे जीशान और शालिनी

शालिनी चौधरी शालिनी प्रोडक्शन्स नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी चलाती हैं। शालिनी की इस कंपनी ने सोनी टेलिवीजन के लिए 'डायल 100' क्राइम सीरीज प्रोड्यूस किया था। 2017 में उन्होंने जीशान की कंपनी 'फ्राइडे टू फ्राइडे' के लिए उनसे मुलाकात की थी। दोनों ने क्राइम पेट्रोल का एक एपिसोड और एक फिल्म 'हलाहल' का निर्माण किया था। शालिनी ने कहा कि साथ काम करने के कारण वह उनपर भरोसा करने लगी थीं।

Advertisement

घटना

इस बहाने से जीशान ने ले ली गाड़ी

शालिनी ने अपने बयान में कहा है कि 2021 में जीशान ने उनसे सब टीवी के लिए एक कॉमेडी शो प्रोडस्यूस करने के लिए संपर्क किया था। वह इस शो में शालिनी की कंपनी की पार्टनर बनाना चाहते थे। जीशान ने कहा कि इसके लिए उन्हें कई मीटिंग्स में जाना होगा, लेकिन उनके पास गाड़ी नहीं है। शालिनी उनपर भरोसा करनी थीं इसलिए कुछ दिन के लिए उन्हें अपनी गाड़ी दे दी।

Advertisement

ठगी

गाड़ी लेने के बाद जीशान ने फोन उठाना कर दिया बंद

शालिनी के अनुसार इसके बाद जीशान ने उनसे बात करना बंद कर दिया। वह जब भी अपनी गाड़ी के लिए उन्हें फोन करतीं, जीशान बहाना बना देते। शालिनी ने जीशान की पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में शालिनी को पता चला कि जीशान ने उनकी गाड़ी किसी को 12 लाख में बेच दी है। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

बता दें कि इससे पहले भी जीशान पर रुपयों के लेनदेन को लेकर धौखाधड़ी का मामला दर्ज हो चुका है। इससे पहले उनपर 1.5 करोड़ रुपये की घपलेबाजी का आरोप लगा था।

Advertisement