रमेश तौरानी ने किया 'बंटवारा 1947' पहला रिव्यू, जानिए क्या बोले?
सनी देओल की नई फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को पर्दे पर आने वाली है। रिलीज से पहले ही इसकी खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के निर्माता निर्माता रमेश तौरानी ने इसे 'गहराई से संवेदनशील' और 'मानवता को गौरवान्वित करने वाली' फिल्म बताया है।
निर्माता का मानना है कि यह फिल्म मुश्किल हालात में भी इंसानियत की हिम्मत और दयालुता को दिखाती है।
निर्माता रमेश ने की कलाकारों की जमकर तारीफ
रमेश ने सनी के दमदार अभिनय की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे बाकी कलाकारों के काम को भी खूब सराहा।
खलनायक अभिमन्यु सिंह के दमदार अभिनय को भी खास तौर पर सराहा गया। वहीं, निर्देशक राजकुमार संतोषी की भी भावनात्मक कहानी और गहरे संदेश के लिए खूब प्रशंसा की गई।
बता दें कि 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म 'अवारपन 2' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों फिल्में एक-दूसरे से काफी अलग हैं।