Page Loader
फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार, पत्नी पर कार चढ़ाने का आरोप
फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा गिरफ्तार, पत्नी पर कार चढ़ाने का आरोप

Oct 28, 2022
11:49 am

क्या है खबर?

फिल्म प्रोड्यूसर कमल किशोर मिश्रा को पुलिस ने पार्किंग में अपनी पत्नी यास्मीन के ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह घटना 19 अक्टूबर को हुई थी, जब कथित तौर पर कमल ने अपनी पत्नी को कार से रौंदने की कोशिश की।

वीडियो

घटना का वीडियो CCTV में हुआ कैद

अंधेरी वेस्ट स्थित रेजिडेंशियल अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में यह वारदात CCTV के कैमरे में कैद हो गया। इस CCTV फुटेज के आधार पर कमल की पत्नी ने उन पर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यास्मीन ने बताया कि कमल की गाड़ी से वह गंभीर से रूप से घायल हो गई हैं। उनके सिर और पैरों में चोट आई थी।

आरोप

कार में अन्य महिला के साथ पकड़े गए थे कमल

मुंबई के अंबोली थाने में कमल के खिलाफ IPC की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कार में कमल को किसी अन्य महिला के साथ रोमांस करते हुए देखा था। उन्होंने कहा, "पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही मैंने गाड़ी का शीशा खटखटाया। लेकिन कमल गाड़ी मोड़कर भागने लगे। मैंने गाड़ी रोकने की कोशिश की और उन्होंने मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये घटना का वीडियो

प्रतिक्रिया

कमल नई लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं- प्रोड्यूसर की पत्नी

प्रोड्यूसर की पत्नी ने दावा किया कि कमल नई लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाते हैं। उनका कहना है कि कमल ने कई लड़कियों कि जिंदगी बर्बाद कर दी है। उनकी मानें तो पैसों के लालच में आकर नई लड़कियां प्रोड्यूसर कमल के झांसे में आ जाती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद कमल कहीं छिप गए थे, लेकिन गुरुवार की रात को पुलिस ने उन्हें अपने शिकंजे में ले लिया।

परिचय

जानिए कौन हैं कमल किशोर मिश्रा

कमल बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुआ था। 2019 में उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'फ्लैट नंबर 420' और 'शर्मा जी की लग गई' जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म 'खल्ली बल्ली' को उन्होंने ही प्रोड्यूस किया था, जिसमें धर्मेंद्र और राजपाल यादव जैसे सितारे नजर आए थे। हाल ही में उन्‍होंने 'देहाती डिस्‍को' नामक फिल्‍म बनाई थी। इसमें मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य नजर आए थे।