वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
क्या है खबर?
बॉलीवुड निर्माता गौरव वर्मा ने अपने नवस्थापित बैनर, अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म 'प्रेम कीटाणु' का ऐलान किया है, जिसमें वीर पहाड़िया मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को फार्स फिल्म्स के साथ सह-प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्देशन की कमान अपूर्व सिंह कार्की ने उठाई है, जिन्हें 'सिर्फ एक बंदा काफी है' और 'एस्पिरेंट्स' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वीर के अलावा, फिल्म में अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी मौजूद हैं।
रिलीज
गांधी जयंती पर सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
'प्रेम कीटाणु' का ऐलान करते हुए निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर भी जारी किया है। इसकी कहानी आज के युवा, उनकी ख्वाहिशों और प्यार व जिंदगी में उनके संघर्षों को एक मजेदार अंदाज में पेश करेगी।
अक्षय कुमार अभिनीत 'स्काई फोर्स' (2025) के बाद, वीर दूसरी बार बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।।
फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका टकराव अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' के साथ होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
GAURAV VERMA TURNS INDEPENDENT PRODUCER WITH 'PREM KEETANU' – RELEASE DATE ANNOUNCED... #GauravVerma, who has been associated with several noteworthy films, turns independent producer with his newly established banner, Avanika Films.
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2026
Gaurav has announced the worldwide theatrical… pic.twitter.com/fXA3hvdHUr