NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है
    अगली खबर
    जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है
    दर्शकों को है 'हेरा फेरी 3' का इंतजार (फोटो: A.G. फिल्म्स)

    जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 24, 2022
    07:11 pm

    क्या है खबर?

    शायद ही कोई बॉलीवुड प्रशंसक हो जिसे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ऑनस्क्रीन तिगड़ी न पसंद हो।

    हम बात कर रहे हैं फिल्म 'हेरा फेरी' की स्टार कास्ट की। इस कल्ट कॉमेडी ड्रामा के प्रशंसकों के लिए अब एक खुशखबरी है।

    'हेरा फेरी' के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने एक हालिया इंटरव्यू में पुष्टि की है कि इस फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म पर काम चल रहा है।

    जल्द ही 'हेरा फेरी 3' की घोषणा हो सकती है।

    बयान

    'हेरा फेरी 3' पर क्या बोले निर्माता?

    'हेरा फेरी 3' शायद बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित सीक्वल है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 'हेरा फेरी 3' में इस फ्रैंचाइज की पुरानी तिगड़ी फिर से नजर आएगी।

    फिरोज ने कहा, "आपको यह जल्द ही देखने को मिलेगी पुरानी स्टारकास्ट, अक्षय जी, सुनील जी और परेश भाई के साथ।"

    निर्माता के अनुसार फिल्म की कहानी तैयार है और कुछ अन्य चीजों पर काम चल रहा है।

    हालांकि, अभी तक फिल्म का निर्देशक तय नहीं है।

    किरदार

    बने रहेंगे मूल किरदार

    फिरोज ने बताया कि मूल किरदार पहले वाले ही रहेंगे। कहानी में उनकी सरलता और मासूमियत को वैसे ही दिखाया जाएगा।

    बकौल फिरोज, "हम पिछली सफलताओं को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपने कॉन्टेंट, कहानी और स्क्रीनप्ले को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।"

    'हेरा फेरी 3' का दर्शकों को काफी समय से इंतजार है। विशेषज्ञों के अनुसार फिल्म रिलीज के पहले दिन ही करीब 60 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसलिए निर्माता पर जिम्मेदारी भी ज्यादा है।

    फिल्में

    'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' के बाद इस फिल्म का है इंतजार

    फिल्म 'हेरा फेरी' 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म के किरदार, राजू, श्याम और बाबू भइया आज भी हास्य की दुनिया के बादशाह हैं। इनके अलावा फिल्म में ओमपुरी, गुलशन ग्रोवर, कुलभूषण खरबंदा और असरानी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था।

    इसके बाद फिल्म का सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' 2006 में आई। इस फिल्म में महिला किरदारों को भी हिस्सा बनाया गया। अब लोगों को 'हेरा फेरी 3' का इंतजार है।

    मुख्य कलाकार

    कहां हैं तीनों सितारे?

    सुनील शेट्टी लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए हैं। खबर है कि जल्द ही वह एक नए रिएलिटी शो को जज करने वाले हैं। यह भारत का पहला स्पोर्ट्स रिएलिटी शो होगा।

    परेश रावल मार्च में आई फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' में नजर आए थे। उनकी अगली फिल्म कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'शहजादा' है। यह फिल्म नवंबर में रिलीज होगी।

    अक्षय कुमार 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन' और 'रामसेतु' से पर्दे बने हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    परेश रावल
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    अक्षय कुमार

    क्या 'द कश्मीर फाइल्स' से अक्षय की 'बच्चन पांडे' को होगा 400-500 स्क्रीन का नुकसान? बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' ने पहले दिन कमाए 13 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    फिल्म 'सेल्फी' में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी की एंट्री, अक्षय-इमरान के साथ जमेगी जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    ओडिशा में 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग को जबरन रोका गया, जानिए मामला ओडिशा

    बॉलीवुड समाचार

    'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा करण जौहर
    ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का 91 साल की उम्र में निधन मुंबई
    'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर से समझिए, किस स्टार का कैसा है किरदार आलिया भट्ट
    300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि टीवी जगत की खबरें

    परेश रावल

    राजकुमार राव और कृति सेनन फैमिली कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर मुंबई
    बनने जा रहा है फिल्म 'आंखें' का दूसरा भाग, जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान'- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    परेश रावल भी मिले कोरोना से संक्रमित, हाल ही में लगवाई थी वैक्सीन मनोरंजन

    आगामी फिल्में

    क्या फरहान अख्तर लिख रहे हैं फिल्म 'डॉन 3' की स्क्रिप्ट? बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले साल बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे शाहरुख? दाव पर लगे 500 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप
    विद्युत की 'खुदा हाफिज 2' की रिलीज डेट टली, अब 8 जुलाई को आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025