फिल्म निर्माता दिल राजू ने बताया है कि रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के OTT राइट्स अभी तक नहीं बिके हैं। आमतौर पर बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद उनके डिजिटल राइट्स बिक जाते हैं, लेकिन इस फिल्म के मामले में अभी ऐसा नहीं हुआ है, इसलिए दर्शकों को इसे OTT पर देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इसकी रिलीज की तारीख घोषित नहीं की है।
'रामायण' को सिनेमाघरों में बनाए रखना चाहते हैं निर्माता
राजू ने बताया कि फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील अभी न करने का फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि दर्शक इसे OTT के बजाय सिनेमाघरों में देखने आएं। उनका मानना है कि फिल्में तुरंत ऑनलाइन रिलीज किए बिना भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।
बता दें कि दिल राजू ने नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' के तेलुगु वर्जन को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रिलीज किया है।