फिल्म 'काला हिरण' पर भारी बवाल, निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगेसी' के निर्माता अमित जानी ने बताया है कि कथित आतंकवादी शहजाद भट्टी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
शाहजाद ने फोन और मैसेज करके उन्हें यह फिल्म बनाने से रोकने को कहा है। अमित ने इस मामले की जानकारी बड़े अधिकारियों को दे दी है और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
सलमान ने फिल्म 'काला हिरण' पर दायर की याचिका
यह फिल्म सलमान खान के 1998 के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इसका टीजर आने के बाद से ही यह विवादों में घिर गई है।
टीजर में भले ही सलमान का नाम नहीं है, लेकिन इसमें एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो बिल्कुल उन्हीं के जैसा दिखता है।
सलमान ने इसे अपने अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कानूनी कार्रवाई की है। दिल्ली हाई कोर्ट 19 जून को उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा।
अनुभवी अभिनेता गोविंद नामदेव ने भी इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म अब वैसी नहीं रही जिसके लिए उन्होंने शुरुआत में हामी भरी थी।