Page Loader
बैकलेस साड़ी पहन प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, डांस का वीडियो वायरल

बैकलेस साड़ी पहन प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, डांस का वीडियो वायरल

Jun 06, 2019
04:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ने पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। वह अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों जगह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। प्रियंका इस समय कई फेमस फैशन ब्रांड्स का चेहरा हैं और अक्सर वह कई मैग्जीन्स के कवर फोटो पर छाईं रहती हैं। इसी कड़ी में हाल ही में प्रियंका ने एक मैन्जीन के लिए शूट किया, जहां उन्होंने बैकलेस साड़ी में डांस भी किया।

देसी अवतार

बैकलेस साड़ी में दिखीं प्रियंका

मैन्जीन के लिए शूट के दौरान का प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका सुनहरे रंग की साड़ी में नज़र आ रही हैं। इस दौरान साड़ी पहने प्रियंका देसी अवतार में दिख रही हैं। इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि प्रियंका की साड़ी बैकलेस है। इस वीडियो में वह 'रॉक द पार्टी' गाने में डांस भी कर रही हैं। प्रियंका का यह अवतार उनके 'देसी गर्ल' गाने की याद दिला रहा है।

रिएक्शन

पीसी की तस्वीर पर निक ने दिया रिएक्शन

प्रियंका का यह वीडियो इंस्टास्टाइल की मैग्जीन के लिए शूट के दौरान का है। इसके जुलाई एडिशन के लिए उन्होंने शूट करवाया है। इसकी कवर फोटो में पीसी, इंटेन्स लुक में नजर आ रही हैं। इसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इस तस्वीर में कई स्टार्स ने रिएक्शन देते हुए उन्हें खूबसूरत बताया है। पीसी की इस तस्वीर में निक भी खुद को रिएक्शन देने से रोक नहीं पाए।

सोशल मीडिया

कपड़ों की वजह से प्रियंका हुईं थीं ट्रोल

जहां प्रियंका के देसी और बोल्ड अवतार को फैन्स पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ दिन पहले अपनी ड्रेस के चलते पीसी सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं थीं। दरअसल, पीसी, अपने पति निक जोनास के साथ जोनास ब्रदर्स के 'चेजिंग हैप्पीनेस' के प्रीमियर में पहुंची थीं। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। इस दौरान प्रियंका ने हाई स्लिट ब्लैक गाउन पहना था।

जानकारी

प्रियंका की तस्वीर पर यूजर्स ने किए थे भद्दे कमेंट

प्रियंका की इस तस्वीर पर एक यूजर ने था, 'बाहुबली मैम।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा था, 'यह कितना मजाकिया लग रहा है जिस तरह वो अपना पैर दिखाने की कोशिश कर रही हैं। यह बहुत ही फेक लग रहा है।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

निक के साथ 'चेजिंग हैप्पीनेस' के प्रीमियर पर प्रियंका

अधिकार

स्टार्स की भी है अपनी लाइफ, सही नहीं है ट्रोलिंग

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का चलन काफी नियमित हो गया है। कभी स्टार्स को उनके फैशन सेंस के लिए तो कभी किसी और चीज के लिए ट्रोल किया जाता रहता है। ऑनलाइन ट्रोलिंग का ये चलन काफी आम हो चुका है। भारतीय संविधान 19(1A) के अनुसार, हर व्यक्ति को अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का अधिकार है। स्टार्स की भी अपनी पर्सनल लाइफ है ऐसे में किसी को भी ट्रोल करना सही नहीं है।

वर्क फ्रंट

'द स्काई इज़ पिंक' में आएंगी नजर

फिल्मों की बात करें तो इस समय प्रियंका अपनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग मुंबई में कर रही हैं। इसको सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी मोट‍िवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित होगी। 'द स्काई इज़ पिंक' 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म के जरिए प्रियंका लगभग तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।