NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल 2' के लिए छोड़ दी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा'
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल 2' के लिए छोड़ दी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा'
    प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा'

    प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल 2' के लिए छोड़ दी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा'

    लेखन मेघा
    Jul 03, 2023
    01:36 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं।

    पिछले काफी समय से अभिनेत्री के फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी की खबरें आ रही थीं।

    हाल ही में प्रियंका ने अपने भारत दौरे के दौरान फिल्म को लेकर बात की थी और अब इसकी शूटिंग पर विचार किया जा रहा था।

    हालांकि, अब अभिनेत्री ने 'सिटाडेल 2' के लिए 'जी ले जरा' छोड़ने का फैसला कर लिया है।

    विस्तार

    वेब सीरीज और फिल्म में से एक का ही करना था चयन

    फरहान की 'जी ले जरा' पर कई वर्षों से काम चल रहा था। इसमें प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली थीं, लेकिन अब अभिनेत्री ने इससे किनारा कर लिया है।

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, अमेजन प्राइम ने 'सिटाडेल' की डिजिटल सफलता के बाद इसके दूसरे सीजन को लाने का फैसला किया है।

    ऐसे में प्रियंका को 'सिटाडेल 2' और 'जी ले जरा' में से एक का चयन करना था तो उन्होंने 'सिटाडेल' को तवज्जो दी।

    विस्तार

    जल्द 'सिटाडेल 2' की तैयारी में जुट जाएंगी प्रियंका

    बॉलीवुड हंगामा के सूत्र के अनुसार, 'सिटाडेल 2' और 'जी ले जरा' की शूटिंग एक ही समय पर होने की उम्मीद थी। ऐसे में प्रियंका ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही वेब सीरीज में काम करने का फैसला लिया है।

    सूत्र ने बताया कि अब जल्द ही अभिनेत्री 'सिटाडेल 2' की तैयारी में जुट जाएंगी, जो 2024 के अंत में OTT पर आएगी। ऐसे में अभिनेत्री के पास फिल्म के लिए समय ही नहीं होगा।

    विस्तार

    कैटरीना भी हो गईं फिल्म से बाहर?

    प्रियंका के 'जी ले जरा' से बाहर होने के बाद से अब खबरें आ रही हैं कि कैटरीना भी फिल्म को छोड़ने जा रही हैं।

    फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, अब मेकर्स अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी को फिल्म का हिस्सा बनाने पर विचार कर रहे हैं।

    इसके अलावा प्रियंका ने अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को देखते हुए फरहान को 2024 में फिल्म की शूटिंग करने का सुझाव दिया है, लेकिन अगले साल भी ऐसा होना संभव नहीं है।

    विस्तार

    2 साल के लिए ठंडे बस्ते में गई फिल्म

    अब सब बातों को ध्यान में रखते हुए फरहान ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, फरहान 'डॉन 3' की तैयारियों में व्यस्त हैं तो आलिया ने अपनी तारीख नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए दे दी हैं।

    फरहान आलिया के बिना फिल्म नहीं बनाना चाहते हैं और ऐसे में अब 2 साल तक फिल्म का निर्माण नहीं होगा। हालांकि, फिल्म को बंद करने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

    जानकारी

    महिलाओं की दोस्ती पर आधारित है कहानी

    'जी ले जरा' का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट के तले होना है। इस फिल्म में तीन महिलाओं की दोस्ती की कहानी को दिखाया जाएगा। यह 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तर्ज पर खुलकर दोस्तों के साथ जीना दिखाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फरहान अख़्तर
    प्रियंका चोपड़ा
    जी ले जरा फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    फरहान अख़्तर

    फरहान की 'जी ले जरा' में दिखेंगे 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के पुरुष कलाकार प्रियंका चोपड़ा
    फरहान की 'जी ले जरा' में क्यों हीरो नहीं बनना चाहते पुरुष कलाकार? लेटेस्ट फिल्में
    क्या ठंडे बस्ते में गई फरहान और रकुल की फिल्म 'पुकार'? बॉलीवुड समाचार
    इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चाेपड़ा ने 'मिस इंडिया' में लिया भाग तो परिवार में मच गई हायतौबा- मधु चाेपड़ा  मिस इंडिया
    बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा, इन बच्चों की झलकियां भी रहीं चर्चा में  बिपाशा बसु
    प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    अनोखी स्पाई यूनिवर्स है प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन की 'सिटाडेल', जानिए दिलचस्प बातें अमेजन प्राइम वीडियो

    जी ले जरा फिल्म

    'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    मां बनने के बाद फिल्म 'जी ले जरा' से बाहर हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ 'जी ले जरा' पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा? प्रियंका चोपड़ा
    फरहान अख्तर ने की पुष्टि, बंद नहीं हुई प्रियंका, आलिया और कैटरीना की 'जी ले जरा' फरहान अख़्तर

    बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' का ट्रेलर रिलीज, थ्रिलर फिल्म ने दिलाई 'नीरजा' की याद सोनम कपूर
    बॉक्स ऑफिस: '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' की कमाई में गिरावट, जल्द सिनेमाघरों से हटाई जाएगी  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    '3 इडियट्स' के सीक्वल पर काम जारी, शरमन बोले- हर बार कहानी में पेंच फंसता है शरमन जोशी
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी से तकरार के बीच बच्चों को ऐसे बचा रही हैं आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025