प्रियंका चोपड़ा ने जारी किया 'द साइकिल ऑफ लव' का ट्रेलर, सच्ची घटना पर है आधारित
क्या है खबर?
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द साइकिल ऑफ लव' का ट्रेलर जारी किया है। वह फिल्म से बतौर कार्यकारी निर्माता जुड़ी हैं, जबकि इसका निर्देशन ऑरलैंडो वॉन आइन्सीडेल ने किया है। इसकी कहानी 1970 के दशक में घटित दिल्ली के रहने वाले 23 वर्षीय कलाकार पीके महानंदिया पर आधारित है, जो सच्चे सच्चे प्यार की तलाश में भारत से स्वीडन तक 6,000 मील की यात्रा पर साइकिल से निकले थे। ये सेकंड-हैंड साइकिल उन्होंने अपनी पेंटिंग्स बेचकर खरीदी थी।
पोस्ट
प्रियंका ने ट्रेलर के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं
प्रियंका ने लिखा, 'जब मैंने पहली बार उस यात्रा की कहानी सुनी @PKMahanandia1 प्यार के लिए महाद्वीपों की साइकिल यात्रा की कहानी सुनकर मैं दंग रह गई। ये उन दुर्लभ, अविश्वसनीय सच्ची कहानियों में से एक है जो लंबे समय तक आपके मन में रहती है।' उन्होंने निर्देशक का आभार जताते हुए लिखा, 'ये फिल्म आशा और अपने दिल की बात मानने के साहस की एक गहरी मानवीय कहानी है। मुझे आपके साथ ट्रेलर साझा करके खुशी हो रही है।'
रिलीज
अमेरिका और ब्रिटेन में होगा प्रीमियर
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'फिल्म 28 अगस्त को अमेरिका और 18 सितंबर को ब्रिटेन में रिलीज होगी। जल्द अन्य अंतरराष्ट्रीय रिलीज तारीखों की घोषणा होगी। ऐसे समय में जब सच्चाई और आशावाद पर आधारित कहानियां विशेष रूप से सार्थक लगती हैं, यह फिल्म हमें वास्तविकता से दूर ले जाने, जुड़ने और सिनेमा से प्रेम करने के आनंद को फिर से खोजने का अवसर देती है।' बता दें, प्रियंका को अप्रैल, 2027 में एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में देखा जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
When I first heard the story of the extraordinary journey of @PKMahanandia1 riding a cycle across continents for love, I was immediately stunned. It’s one of those rare, almost unbelievable true stories that stays with you long after you hear it. Directed by #orlandovoneinsiedel,… pic.twitter.com/pXAMjvTGAB
— PRIYANKA (@priyankachopra) July 9, 2026