LOADING...
फिल्म 'वाराणसी' इस मामले में रचेगी इतिहास, प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा संकेत
फिल्म 'वाराणसी' पर प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा अपडेट दिया

फिल्म 'वाराणसी' इस मामले में रचेगी इतिहास, प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा संकेत

Mar 02, 2026
01:57 pm

क्या है खबर?

एसएस राजामौली की बहुप्रीक्षित फिल्म 'वाराणसी' अपनी भव्यता को लेकर लोगों का खूब ध्यान खींच रही है। खबर है कि फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग बर्फीले महाद्वीप पर होने जा रही है जिसका संकेत प्रियंका चोपड़ा ने अपनी हालिया पोस्ट में दिया है। दिलचस्प बात तो यह है कि ऐसा करने के बाद 'वाराणसी' भारतीय सिनेमा की पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी। दरअसल, निर्माता फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग करने अंटार्कटिका के सबसे बड़े हिमखंड रॉस आइस शेल्फ पर जाएंगे।

पोस्ट

महेश बाबू की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया संकेत

'वाराणसी' के अभिनेता महेश बाबू ने अपनी सह-कलाकार प्रियंका की हालिया रिलीज फिल्म 'द ब्लफ' की तारीफ करते हुए पोस्ट साझा किया था। अभिनेत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'धन्यवाद, मेरे दोस्त। अंटार्कटिका में मिलते हैं।' इससे साफ है कि राजामौली फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए बर्फीले महाद्वीप का रुख करेंगे। इस तरह 'वाराणसी' सिनेमाई इतिहास में चौथी ऐसी फीचर फिल्म बन गई है जिसके दृश्यों को असल में इस बर्फीले महाद्वीप पर फिल्माया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पाेस्ट

Advertisement

फिल्म

इन 3 फीचर फिल्मों की अंटार्कटिका में हुई है शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'वाराणसी' पहली ऐसी फिल्म होगी जो रॉस आइस शेल्फ को पर्दे पर दिखाएगी। विश्वस्तर पर, इससे पहले सिर्फ 3 फिल्मों के दृश्यों की शूटिंग अंटार्कटिका में हुई है जिनमें 'साउथ ऑफ सैनिटी' (2012), 'द ओडिसी' (2016) और 'वायरस' (1980) शामिल है। श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस द्वारा निर्मित इस 'वाराणसी' में पहली बार महेश और प्रियंका साथ नजर आएंगे। पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होगी।

Advertisement