Page Loader
'हॉलिडे' में पति निक जोनास के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देवरों का भी मिला साथ 
प्रियंका चोपड़ा को मिला पति निक जोनास का साथ

'हॉलिडे' में पति निक जोनास के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देवरों का भी मिला साथ 

Jan 15, 2025
03:37 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म 'हॉलिडे' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म का दर्शक काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि फिल्म 'हॉलिडे' के लिए प्रियंका को अपने पति और अमेरिकन गायक निक जोनास का साथ मिल गया है। इतना ही नहीं, फिल्म प्रियंका के साथ उनके दोनों देवर जो जोनास और केविन जोनास भी नजर आएंगे।

रिपोर्ट

डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक देगी फिल्म

हाल ही में प्रियंका को निक और उनके भाईयों के साथ 'हॉलिडे' के सेट पर देखा गया था। इसकी शूटिंग टोरंटो में शुरू हो चुकी है। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक दे सकती है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। प्रियंका, निक और उनके भाइयों के अलावा इसमें जोनास के सबसे छोटे भाई फ्रेंकी जोनास भी शामिल होंगे। इससे पहले निक 'स्क्रीम क्वींस', 'किंगडम' और 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

प्रियंका

फिल्म 'SSMB29' में नजर आ सकती हैं प्रियंका

प्रियंका भारतीय सिनेमा में अपनी वापसी को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था, जिसमें वह फरहान अख्तर के साथ नजर आईं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और प्रियंका पिछले 5 साल से हिंदी सिनेमा से दूर हैं। खबर है कि प्रियंका, महेश बाबू अपनी आने वाली फिल्म 'SSMB29' में नजर आ सकती हैं, जिसके निर्देशन की कमान 'RRR' के निर्देशक एसएस राजामौली ने संभाली है।