NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर
    अगली खबर
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर
    परिणीति-राघव के रिश्ते पर AAP सांसद ने लगाई मुहर?

    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर

    लेखन मेघा
    Mar 28, 2023
    02:53 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    परिणीति और राघव को मुंबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों का अगले महीने रोका होने वाले है।

    अब AAP के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की बधाई देकर इन अफवाहों पर मुहर लगाने का काम कर दिया है।

    ट्वीट

    ट्वीट कर सांसद ने दी दोनों को बधाई

    सांसद अरोड़ा ने मंगलवार को ट्विटर पर राघव और परिणीति की तस्वीर साझा करते हुए दोनों का प्यार हमेशा बना रहने के लिए बधाई दी है।

    उन्होंने लिखा, 'मैं राघव और परिणीति को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनको ढेर सारा प्यार और खुशी मिले। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।'

    सांसद के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल हो रहा है और प्रशंसक इस बात को जानकर हैरान हो गए हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें ट्वीट

    I extend my heartfelt congratulations to @raghav_chadha and @ParineetiChopra. May their union be blessed with an abundance of love, joy, and companionship. My best wishes!!! pic.twitter.com/3fSWVT4evR

    — Sanjeev Arora (@MP_SanjeevArora) March 28, 2023

    बयान

    लोग कर रहे हैं सवाल

    सांसद के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है और लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।

    एक ने लिखा, 'ये कब अनाउंस हो गया?'

    दूसरे ने लिखा, 'शादी कर रहे हैं क्या?'

    एक अन्य ने लिखा, 'किस बात की बधाई दे रहे हो, शादी हो रही या कुछ और।'

    इसी तरह के कई लोग परिणीति और राघव की शादी होने का सोचकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    विस्तार

    मनीष के घर के बाहर दिखी थीं परिणीति

    राघव के साथ डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद परिणीति हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​के घर के बाहर दिखी थीं।

    अभिनेत्री को वहां देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह अपनी शादी के कपड़ों के लिए ही मनीष से मिलने के लिए पहुंची हैं।

    इससे पहले खबरें आ रही थीं कि परिणीति और राघव के परिवारों ने शादी की बात शुरू कर दी है। जल्द दोनों अपने रिश्ते की घोषणा कर सकते हैं।

    विस्तार

    दोनों में से किसी ने नहीं की पुष्टि

    परिणीति से मुलाकात के बाद जब राघव से दोनों की शादी के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने साफ कहा था, "राजनीति के बारे में सवाल करें, परिणीति के बारे में नहीं।"

    इसके अलावा अभिनेत्री की ओर से भी इस सिलसिले में कोई बयान सामने नहीं आया है, वहीं अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज स्टोरी लगाई है, जिसमें वह दोहा, कतर में फोटोशूट के लिए तैयार होती हुई दिखाई दे रही हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    परिणीति अब जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकिला' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ मुख्य भूमिका में दिलजीत दोसांझ हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है और सेट से तस्वीरें भी साझा की थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    परिणीति चोपड़ा

    नेटफ्लिक्स पर इस दिन रिलीज होगी परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन', देखिए टीजर नेटफ्लिक्स
    हरियाणा के इन कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से बॉलीवुड में बनाई अलग पहचान राजकुमार राव
    'एनिमल' में रणबीर के पिता बनेंगे अनिल कपूर, पत्नी की भूमिका निभाएंगी परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम
    क्या साइना नेहवाल की बायोपिक भी नहीं होगी सिनेमाघरों में रिलीज? बॉलीवुड समाचार

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    राजकुमार राव ने सोनम कपूर को बताया दयालु, नेपोटिज्म पर वायरल वीडियो को बताया गलत   राजकुमार राव
    सलमान खान के साथ 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में करीना कपूर नहीं, पूजा हेगड़े आएंगी नजर  सलमान खान
    एमएम कीरवानी ने बताया, हिंदी गानों से क्यों बना ली दूरी एमएम कीरवानी
    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उसे फोन करना चाहिए था स्मृति ईरानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025