'वाराणसी' की शूटिंग के बीच सैर-सपाटे पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई ये तस्वीर
क्या है खबर?
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं। अगले साल अप्रैल में रिलीज हो रही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का निर्माण एसएस राजामौली कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपने पति निक जोनास और सह-कलाकार महेश बाबू के साथ नजर आ रही हैं। इसमें बताया गया कि अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अभिनेत्री हैदराबाद में फिल्म देखने पहुंची थीं।
तोहफा
AMB सिनेमाज में फिल्म देखने पहुंची देसी गर्ल
सोशल मीडिया पर आई तस्वीर में, प्रियंका को पति निक के साथ AMB सिनेमाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है, जो महेश बाबू की सह-स्वामित्व वाली मल्टीप्लेक्स श्रृंखला है।
इसके साथ कैप्शन दिया, 'AMB सिनेमाज में एक शानदार शाम रही। विश्व भ्रमण करने वाले सुपरस्टार महेश बाबू, देसी गर्ल 'मंदाकिनी' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी उपस्थिति से हमें एक यादगार फिल्मी रात का तोहफा दिया। आप सभी की मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात थी।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
A truly star studded evening at AMB Cinemas ❤️🔥
— AMB Cinemas (@amb_cinemas) July 29, 2026
The Globe Trotter Superstar @urstrulyMahesh ,Desi Girl Mandakini @priyankachopra and @nickjonas graced us with their presence for a memorable movie night 😍🔥
It was a pleasure hosting you all ❤️❤️❤️
See you again soon 7️⃣😉#VARANASI pic.twitter.com/gEENtQrYvI
फिल्म
'वाराणसी' फिल्म के बारे में जानिए
राजामौली के निर्देशन में बन रही 'वाराणसी' एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी ऐसे विश्व में घटित होती है जहां पर्यावरणीय और पारिस्थितिक आपदा से तबाह हो चुका है।
इसमें महेश बाबू को 'रुद्र' के किरदार में देखा जाएगा, जो एक शिव भक्त और दिव्य योद्धा के रूप में महाद्वीपों और समय-अंतरालों की यात्रा करता है।
पृथ्वीराज सुकुमारन एक निर्दयी खलनायक 'कुंभा' के किरदार में हैं, जबकि प्रियंका 'मंदाकिनी' बनी हैं।
फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।