NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी

    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें

    लेखन गौसिया
    Jan 31, 2023
    12:53 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की बेटी मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा पहली बार दुनिया के सामने उजागर किया गया है।

    लॉस एंजिलिस में वॉक ऑफ फेम समारोह के दौरान प्रियंका ने बच्ची का चेहरा दिखाया।

    इस समारोह में जोनास ब्रदर्स स्टेज पर सामने थे और पहली पंक्ति में प्रियंका और उनकी गोद में बेटी मालती बैठी नजर आईं।

    बता दें कि एक साल की होने के बाद मालती का चेहरा उजागर किया गया है।

    बेटी

    पिता निक पर गई हैं मालती मैरी

    प्रियंका और निक शादी के चार साल बाद 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे मालती मैरी के माता-पिता बने थे।

    बेटी के जन्म के बाद से ही प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें शेयर कर रहे थे, लेकिन उन सभी तस्वीरों में बेटी का चेहरा छिपा रहता था।

    हालांकि, अब मालती की क्यूट तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशंसक यह अनुमान लगा रहे हैं कि बेटी अपने पिता निक पर गई हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीरें

    Meet Malti Marie!💕#PriyankaChopra makes an appearance with her daughter at the Jonas Brothers' Walk of Fame ceremony in Los Angeles. pic.twitter.com/PJPApc2rpa

    — Filmfare (@filmfare) January 31, 2023

    बयान

    आसान नहीं था प्रियंका के लिए मां बनने का सफर 

    एंटरटेनमेंट टुनाइट के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपने उन 100 दिनों के बारे में बताया, जब उनकी बेटी को नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में भर्ती कराया गया था।

    प्रियंका ने कहा, "इन दिनों हमें कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा था। यह अनुभव झेलना काफी मुश्किल था, लेकिन जब हमारी बेटी घर आई तो इसकी अलग ही खुशी थी। उस पल से मेरी जिंदगी का नया अध्याय शुरू हुआ था।"

    सरोगेसी

    इस वजह से प्रियंका ने चुना था सरोगेसी का विकल्प 

    इंटरव्यू में चोपड़ा ने आगे इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने सरोगेसी का विकल्प क्यों चुना।

    प्रियंका ने कहा, "मुझे मेडिकल दिक्कतें थीं, इसलिए मेरे लिए यह कदम लेना जरूरी था। मैं इस बात की बहुत आभारी हूं कि मैं उस स्थिति में थी कि मैं यह कर सकती थी। हमारी सरोगेट बहुत अच्छी और प्यारी थी। उन्होंने छह महीने तक हमारे लिए इस कीमती उपहार का ख्याल रखा।"

    डाटा

    आखिर है क्या सरोगेसी? 

    सरोगेसी में लोग बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराये पर ले सकते हैं। जो महिला अपनी कोख में दूसरों का बच्चा पालती है, वो सरोगेट मां कहलाती है। इसमें सरोगेट मां और पैदा करवाने वालों के बीच एग्रीमेंट किया जाता है।

    शादी

    2018 में हुई थी प्रियंका-निक की शादी 

    निक और प्रियंका 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हुई यह शाही शादी खासी चर्चाओं में रही थी।

    प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन पूरे चार दिन चले थे। यह शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर की गई थी।

    इसके बाद दिल्ली में प्रियंका-निक ने शानदार रिसेप्शन दिया था। शादी होने के बाद प्रियंका निक के साथ विदेश शिफ्ट हो गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    निक जोनास
    सरोगेसी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    प्रियंका चोपड़ा

    'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में यह भूमिका निभाएंगी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड समाचार
    प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की अपनी सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग लेटेस्ट वेब सीरीज
    निक जोनस की पत्नी कहलाने पर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा, कही ये बात हॉलीवुड समाचार

    निक जोनास

    हॉलीवुड अभिनेत्री मिंडी के साथ फिल्म करेंगी प्रियंका, बताएंगी मॉडर्न भारतीय होने का मतलब हॉलीवुड समाचार
    प्रियंका-निक की शादी में खाने-पीने की इस चीज़ की पड़ गई थी कमी, निक का खुलासा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी की बढ़ाई गई डेट, जानें कारण बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनास ने सोफी से की शादी, पढ़ें वेडिंग की सारी डिटेल हॉलीवुड समाचार

    सरोगेसी

    चौथी बार मां बनने जा रहीं हैं किम कार्दशियन, होगा बेबी बॉय हॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा सेलिब्रिटी गॉसिप
    सनी लियोनी ने सुनाई अपनी सरोगेसी की दास्तां, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी बॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025