अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन', खर्च करने होंगे बस इतने रुपये
क्या है खबर?
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी सफलता का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सैम ह्यूगन भी मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी।
अब 'लव अगेन' ने OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है।
फिल्म OTT पर रेंट पर उपलब्ध है। प्राइम वीडियो पर 249 रुपये में यह फिल्म आप रेंट पर ले सकते हैं।
लव अगेन
12 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
'लव अगेन' का निर्देशन जेम्स सी स्ट्रॉस ने किया है।
यह फिल्म पहले 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज तारीख को 3 महीने के लिए टाल दिया गया था।
हॉलीवुड के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद 'लव अगेन' 12 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें कनाडाई गायिका सेलिन डियोन के अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी हैं।
'लव अगेन' का नाम पहले 'टेक्स्ट फॉर यू' रखा गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
A young woman tries to ease the pain of her fiancé's death by sending romantic texts to his old cell phone number, and forms a connection with the man the number has been reassigned to.#LoveAgain (2023) by #JamesCStrouse, now available on @PrimeVideoIN Store. @priyankachopra pic.twitter.com/ua0WRuJLq6
— CinemaRare (@CinemaRareIN) June 22, 2023