NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट
    प्रियंका चोपड़ा: कई बड़ी फिल्में ठुकरा चुकी हैं अभिनेत्री

    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 18, 2023
    07:49 am

    क्या है खबर?

    मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्हाेंने भारत का नाम दुनियाभर में रोशन किया है।

    न सिर्फ अभिनय, बल्कि गायकी, फिल्म निर्माण और बिजनेस की दुनिया में भी वह नाम कमा चुकी हैं।

    18 जुलाई को प्रियंका अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए जानें उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें प्रियंका ने ठेंगा दिखाया और फिर वो किसी और अभिनेत्री की झोली में जा गिरीं।

    #1

    'किक'

    सलमान खान की इस फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये था और इसने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

    इस फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक और खुद सलमान की पहली पसंद प्रियंका थी, लेकिन प्रियंका पहले से ही दूसरी फिल्मों में व्यस्त थीं। लिहाजा उन्हें यह प्रस्ताव ठुकराना पड़ा।

    फिर यह फिल्म जैकलीन फर्नांडिस के पास गई। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।

    प्रियंका ने सलमान की 'सुल्तान' और 'भारत' जैसी फिल्में भी ठुकराई थीं।

    #2

    'रेस 2'

    यह सैफ अली खान के करियर की सफल फिल्मों में शुमार हैं। इसमें सैफ के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी थे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका वाली भूमिका के लिए प्रियंका से संपर्क किया गया था, लेकिन तारीख न होने के चलते प्रियंका ने यह फिल्म भी छोड़ दी। उसके बाद दीपिका का जबरदस्त फायदा हुआ।

    फिल्म 94 करोड़ रुपये में बनी और इसने 161 करोड़ रुपये कमाए।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #3

    'गजनी'

    प्रियंका को आमिर खान की 'गजनी' का प्रस्ताव भी मिला था, लेकिन उन्होंने वक्त का हवाला देकर इससे भी कन्नी काट ली। फिर यह प्रस्ताव अभिनेत्री असिन को मिला और उन्होंने फौरन इसके लिए हामी भर दी।

    65 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 232 करोड़ रुपये कूटे थे।

    आप अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देख सकते हैं।

    'गजनी' 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने वाली बॉलीवुड की पहली फिल्म मानी जाती है।

    #4

    'कॉकटेल'

    होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भले ही आपने दीपिका पादुकोण को देखा और पसंद किया हो, लेकिन वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

    इसके लिए पहले प्रियंका से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए अपनी रजामंदी नहीं दी। शायद प्रियंका फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त नहीं थीं।

    35 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने 125 करोड़ रुपये कमाए थे।

    जियो सिनेमा पर यह फिल्म मौजूद है।

    #5

    'राेबोट'

    रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इसका प्रस्ताव भी सबसे पहले प्रियंका को ही मिला था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर वक्त का हवाला देकर फिल्म से किनारा कर लिया और फिर उनकी ना के बाद यह फिल्म ऐश्वर्या राय के खाते से जुड़ी।

    150 करोड़ रुपये इस फिल्म का बजट था और इसने लगभग 320 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    MX प्लेयर पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    प्रियंका चोपड़ा

    सामंथा रुथ प्रभु से पहले फेक एक्सेंट के चलते जमकर ट्रोल हुए ये सितारे सामंथा रुथ प्रभु
    प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' से पहले OTT पर देखिए जासूसी से भरी ये वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर  आलिया भट्ट
    सिटाडेल: रिलीज से पहले सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज की कहानी, जानिए रोचक बातें वेब सीरीज

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अमृता राव के किरदार, जिनसे दर्शकों के दिलों में बस गईं अभिनेत्री अमृता राव
    जन्मदिन विशेष: डिंपल कपाड़िया करियर की दूसरी पारी में निभा रहीं कमाल की भूमिकाएं डिंपल कपाड़िया
    जन्मदिन विशेष: शिल्पा शेट्टी से जुड़ीं ये खास बातें नहीं जानते होंगे आप शिल्पा शेट्टी
    जन्मदिन विशेष: सोनम कपूर ने 'नीरजा' समेत इन फिल्मों में अपनी अदाकारी के लिए जीता पुरस्कार सोनम कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'गदर 2': अमीषा पटेल सालों तक क्यों रहीं बॉलीवुड से दूर? खुद किया खुलासा  अमीषा पटेल
    चांद की धरती पर उतरी हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म के बारे में जानिए चंद्रयान-3
    जेनेलिया डिसूजा की 'ट्रायल पीरियड' का नया गाना 'गोले माले' जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म  जेनेलिया डिसूजा
    IFFM 2023 नामांकन की हुई घोषणा; आलिया भट्ट, शाहरुख खान समेत इन सितारों को मिली जगह फिल्म पुरस्कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025