NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 07, 2021, 04:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में खुद को स्थापित कर चुकी हैं। अब यह जानकारी सामने आई है कि प्रियंका ने अमेरिका में अपना खुद का भारतीय रेस्तरां खोला है। प्रियंका ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी है कि वह अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक भारतीय रेस्तरां खोल रही हैं, जिसमें भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। उनके नए भारतीय रेस्तरां का नाम 'SONA' है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है।

    भारतीय खाने के प्रति प्यार को समर्पित है नया रेस्तरां- प्रियंका

    प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि इस रेस्तरां के जरिए वह उन स्वादों को तैयार करेंगी, जिसे महसूस करती हुईं वह बड़ी हुई हैं। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं आपके सामने भारतीय रेस्तरां 'SONA' को पेश करते हुए खुश हूं। न्यूयॉर्क में यह मेरा नया रेस्तरां है, जहां मैंने भारतीय खाने के प्रति प्यार को समर्पित किया है।' उन्होंने बताया कि इसके शेफ हरी नायक है, जो जायकेदार मेन्यू तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

    इस माह के अंत तक खुल जाएगा रेस्तरां

    प्रियंका का यह रेस्तरां इस महीने के अंत तक खुल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मेरे दोस्तों मनीष गोयल और डेविड रेबिन के नेतृत्व के बिना संभव नहीं हो पाता। इसको साकार करने के लिए उनकी डिजाइनर मेलिसा बोवर्स और बाकी टीम को धन्यवाद दिया। नए रेस्तरां की झलक के साथ उन्होंने दो अन्य फोटो शेयर किए हैं, जो सिंतबर 2019 की है। इसमें वह अपने पति और हॉलीवुड स्टार निक जोन्स के साथ पूजा करती हुईं दिखी हैं।

    इंस्टाग्राम पर देखिए प्रियंका के रेस्तरां का ताजा लुक

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on March 7, 2021 at 2:15 pm IST

    कई ब‍िजनेस प्रोजेक्ट से भी जुड़ी हैं प्रियंका

    प्रियंका मौजूदा समय में अपने कई बिजनेस प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। प्रियंका अभिनय के अलावा फिल्मों के प्रोडक्शन पर भी काम करती हैं। 'पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स' नाम से प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले उन्होंने 'वेंट‍िलेटर', 'सर्वन', 'पाहुना', 'फायरबैंड', 'पानी', 'द स्काई इज प‍िंक' और 'द व्हाइट टाइगर' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। प्रियंका ने हाल में हेयरकेयर प्रोडक्ट 'Anomaly' को लॉन्च किया है। उन्होंने अपनी किताब 'Unfinished' को भी रिलीज किया है।

    इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका

    प्रियंका अपनी अगली वेब सीरीज 'सिटाडेल' पर काम करना शुरू कर चुकी हैं। इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर रूसो ब्रदर्स हैं। इसमें 'गेम ऑफ थ्रोंस' और 'बॉडीगार्ड' से ख्याति प्राप्त कर चुके अभिनेता रिचर्ड मैडेन भी अभिनय करते दिखेंगे। इसके अलावा प्रियंका को संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'हीरा मंडी' में देखा जा सकता है। वो बैरी लेविनसों की 'शीला' में नजर आ सकती हैं। शीला बायोपिक ड्रामा है, जिसमें प्रियंका लीड रोल में दिखेंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अमेरिका
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    अमेरिका

    इसी महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत की खबरें
    भारतीय-अमेरिकी लोग उठा रहे अमेरिका का भार- राष्ट्रपति बाइडन जो बाइडन
    अमेरिका में पुलिस की मदद कर रहे रोबोट डॉग्स, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल रोबोट
    अमेरिकी रिपोर्ट का दावा- सऊदी के क्राउन प्रिंस ने दी थी खशोगी की हत्या की मंजूरी तुर्की

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम के जरिए कर पाएंगे कमाई, मिलेंगे और भी नए फीचर्स सोशल मीडिया
    कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के लिए ले रही हैं 'आर्मी ट्रेनिंग', शेयर किया वीडियो बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना ने लखनऊ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'मिशन मजनू' की शूटिंग शुरू की लखनऊ
    प्रियंका सिंघा और रणविजय सिंह दोबारा बनने वाले हैं माता-पिता मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान'- रिपोर्ट सोशल मीडिया
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया अब नहीं लेंगी तलाक, पति के केयरिंग नेचर ने बदला इरादा मनोरंजन
    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका मुंबई
    नोरा के डांस नंबर 'दिलबर' ने रचा कीर्तिमान, 100 करोड़ व्यूज के साथ बनाया रिकॉर्ड सोशल मीडिया

    सोशल मीडिया

    24 घंटे में अपने आप गायब हो जाएंगे व्हाट्सऐप मेसेज, मिल सकता है नया फीचर व्हाट्सऐप
    'वुमन्स डे' पर फ्री मिल रहे एडिडास के जूते? व्हाट्सऐप स्कैम में ना फंसें आप व्हाट्सऐप
    'अपने 2' की रिलीज टली, अब 'पृथ्वीराज' और 'जर्सी' से क्लैश नहीं होगा अक्षय कुमार
    ट्विटर पर मिलने वाला है 'अनडू सेंड' टाइमर, तय वक्त में अनपब्लिश कर सकेंगे ट्वीट्स ट्विटर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023