NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, जानकर खुश हो जाएगा हर भारतीय
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, जानकर खुश हो जाएगा हर भारतीय

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, जानकर खुश हो जाएगा हर भारतीय

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Mar 19, 2019
    11:38 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं।

    उनके फैन्स पूूरी दुनिया में हैं। चाहे अभिनय हो या गाना, वह हर चीज में अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं।

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, जोनास ब्रदर्स के म्यूजिक एल्बम 'सकर' में नज़र आईं थीं। गाना काफी हिट हुआ था।

    अब प्रियंका के नाम एक और उपलब्धि जु़ड़ गई है। प्रियंका मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार हो गईं हैं।

    उपलब्धि

    सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार हुईं प्रियंका

    यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में प्रियंका का नाम शामिल हो गया है।

    इस लिस्ट के मुताबिक प्रियंका अब मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शुमार हो गई हैं।

    यूएसए टुडे की पॉवर आइकन लिस्ट में प्रियंका के अलावा ओपरा विनफ्रे, बियांसे, जेनिफर लॉरेंस, एलन डी जेनेरस, टीना फे और निकोल किडमन का नाम भी शामिल है।

    बयान

    प्रियंका का कहना ये

    इस उपलब्धि पर प्रियंका ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि उन्हें अद्भुत महिलाओं के साथ इस लिस्ट में शामिल होने की खुशी है। प्रियंका ने कहा, "शक्ति एनर्जी है जो आपको वह करने की ताकत देती है जो आप करना चाहते हो।"

    जानकारी

    फोर्ब्स इंडिया 2018 की सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में था प्रियंका का नाम

    बता दें कि इससे पहले प्रियंका का नाम फोर्ब्स इंडिया 2018 की सबसे अमीर सेलिब्रिटी की लिस्ट में नाम शामिल हो चुका है। लिस्‍ट में प्र‍ियंका की इस साल की कमाई 18 करोड़ बताई गई है और वह 49वें पायदान पर हैं।

    वर्क फ्रंट

    बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में आने वाली हैं नज़र

    वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले महीने ही प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' रिलीज़ हुई थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

    फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम भी होंगी।

    'द स्काई इज़ पिंक' को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म मोटीवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की कहानी पर आधारित है।

    फिल्म, 11 अक्टूबर, 2019 को रिलीज़ होगी।

    जानकारी

    आखिरी बार 'जय गंगाजल' में आईं थीं नज़र

    गौरतलब है कि प्रियंका आखिरी बार साल 2016 में आई बॉलीवुड फिल्म 'जय गंगाजल' में नज़र आईं थीं। फिल्म में प्रियंका के अलावा प्रकाश झा व मानव कौल भी अहम किरदारों में थे। फिल्म को प्रकाश झा ने डायरेक्ट किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' रिव्यू: राजकुमार राव की अदाकारी ने जीता दिल, वामिका को देख क्या बोले लोग? राजकुमार राव
    राहुल गांधी ने एस जयशंकर के लिए 'जेजे' नाम का उपयोग किया, पूछे 3 सवाल राहुल गांधी
    साई सुदर्शन और करुण नायर को मिल सकती है टेस्ट टीम में जगह- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    दिल्ली स्थित उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान भारत में कैसे तैयार कर रहा जासूसों का जाल? पाकिस्तान समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    जोया बनाएंगी 'गली बॉय' का सीक्वल, बताया- कौन सा एक्टर रैपर के रोल में नहीं फिट दीपिका पादुकोण
    काला हिरण शिकार मामला: सैफ, सोनाली, तब्बू समेत अन्य दो को हाई कोर्ट का नोटिस जारी सैफ अली खान
    मौनी रॉय के हाथ लगी पांचवी फिल्म, इस प्रोजेक्ट में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के अपोजिट आएंगी नजर मनोरंजन
    #BirthdaySpecial: श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर देखिए उनके पांच सबसे बेहतरीन गाने मनोरंजन

    मनोरंजन

    हिमांश कोहली से ब्रेकअप पब्लिक करने को नेहा कक्कड़ ने बताया गलती, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    सड़क हादसे में बाल-बाल बचे कॉमेडियन अली असगर, ट्रक से जा टकराई कार बॉलीवुड समाचार
    दमदार कहानी, भव्य सेट और परफेक्ट एक्टिंग की झलक है 'कलंक' का टीज़र बॉलीवुड समाचार
    क्या सान्या का 'डांस इंडिया डांस' में रिजेक्शन का कारण खोल रहा रियलिटी शोज की पोल? बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस भव्य महल में करेंगे शादी, देखिये तस्वीरें जोधपुर
    प्रियंका-निक 2 दिसंबर को करेंगे शादी, समारोह में क्रिकेट मैच खेलने की खास तैयारी सेलिब्रिटी गॉसिप
    कैथोलिक रीति-रिवाज से आज एक-दूसरे के हुए प्रियंका और निक, कल हिंदू रीति से करेंगे विवाह सेलिब्रिटी गॉसिप
    पंजाबी शादी के लिए इस तरह तैयार हो स्टेज पर पहुंची प्रियंका, देखिए तस्वीर बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025