LOADING...
एसएस राजामौली की 'SSMB29' से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, हैदराबाद के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री
एसएस राजामौली की फिल्म की हीरोइन बनीं प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

एसएस राजामौली की 'SSMB29' से जुड़ीं प्रियंका चोपड़ा, हैदराबाद के लिए रवाना हुईं अभिनेत्री

Jan 17, 2025
12:53 pm

क्या है खबर?

पिछले लंबे समय से अभिनेता महेश बाबू अपनी आने वाली फिल्म 'SSMB29' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान 'RRR' के निर्देशक एसएस राजामौली ने संभाली है। यह राजामौली और महेश के बीच पहला सहयोग है, जिसे लेकर दर्शकों काफी उत्साहित हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम तय हो चुका है। अब प्रियंका, राजामौली और महेश बाबू से मिलने के लिए हैदराबाद के लिए रवाना हो चुकी हैं।

वीडियो

प्रियंका ने साझा किया वीडियो

प्रियंका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फ्लाइट में सफर करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के जरिए प्रशंसकों को दुबई से लेकर हैदराबाद तक के अपने सफर को दिखाया है। उन्होंने इसके कैप्शन में 'ॐ' लिखा है। कहा जा रहा है कि अभिनेत्री जल्द ही हस्ताक्षर कर सकती हैं। फिलहाल फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चल रहा है। यह फिल्म 2 भागों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो