
क्या संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा? सामने आया सच
क्या है खबर?
पिछले काफी समय से बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की वापसी को लेकर चर्चा हो रही है। हाल ही में खबर आई थी कि वह हिंदी फिल्मों में अपनी भव्य वापसी के लिए तैयार हैं। कहा गया कि प्रियंका को जल्द ही निर्देशक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा और इसमें वह एक स्पेशल डांस नंबर करेंगी। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।
रिपोर्ट
फिल्म का हिस्सा नहीं है प्रियंका
बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'लव एंड वॉर' में प्रियंका का कोई स्पेशल डांस नंबर नहीं है। भंसाली के एक करीबी सूत्र ने कहा, "बॉलीवुड के इतिहास की यह सबसे बेतुकी अफवाह है। प्रियंका 'लव एंड वॉर' में कुछ नहीं कर रही हैं। दोनों के बीच कोई बातचीत ही नहीं हुई।" बता दें, भंसाली की साल 2013 में आई फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में प्रियंका चोपड़ा ने 'राम चाहे लीला' गाने पर धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी थी।
फिल्म
'लव एंड वॉर' के बारे में
'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की तिकड़ी नजर आने वाली है। भंसाली 2025 के अंत तक 'लव एंड वॉर' की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं। अपनी बाकी फिल्मों की तरह ही भंसाली इसे भी काफी नाप-तौलकर बना रहे हैं। मार्च 2026 तक इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है। ये फिल्म वॉर के बैकग्राउंड पर सेट एक लव स्टोरी है, जिसमें 2 जिद्दी लोगों के बीच अहंकार की लड़ाई देखने को मिलेगी।