NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
    महिला आरक्षण विधेयक पर प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ priyankachopra )

    प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 24, 2023
    10:19 am

    क्या है खबर?

    लंबे इंतजार के बाद हाल ही में महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा से पारित हो गया है। सरकार में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए इसे एक जरूरी और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

    विधेयक पारित होने के बाद जहां आम नागरिकों में इसकी चर्चा है, वहीं राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी इस पर अपना पक्ष रख रही हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर खुशी जताई है।

    प्रतिक्रिया

    यह सही दिशा में उठाया गया कदम है- प्रियंका

    प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विधेयक के पास होने की एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह ऐतिहासिक कदम नए दौर के लिए प्रेरणा है।'

    उन्होंने आगे लिखा, 'महिला आरक्षण विधेयक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होना बेशक सही दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। हालांकि, इसका जल्दी लागू होना अहम है। हम उस भारत की ओर बढ़ रहे हैं जो सचमुच अपनी महिलाओं को सशक्त बनाता है। '

    अन्य हस्तियां 

    इन हस्तियों ने भी बताया था ऐतिहासिक कदम

    इससे पहले कई अन्य हस्तियों ने भी विधेयक पारित होने पर खुशी जताई थी।

    कंगना रनौत ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ की थी। ईशा गुप्ता ने इसे पासा पलटने वाला विधेयक बताया था।

    अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कहा था, "यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। नई पीढ़ी को ऐसा माहौल मिलेगा जहां लैंगिक समानता होगी। यह एक असाधारण चीज है, जो इस देश में हुई है।"

    विधेयक

    क्या हैं विधेयक के प्रावधान?

    विधेयक में राज्य विधानसभाओं, दिल्ली की विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।

    इन 33 प्रतिशत में से एक तिहाई सीटें SC/ST महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, यानी SC/ST महिलाओं को आरक्षण के भीतर ही आरक्षण मिलेगा। OBC महिलाओं को ऐसा कोई लाभ नहीं मिलेगा।

    विधेयक इसके कानून बनने के बाद होने वाले पहले परिसीमन के बाद लागू होगा। अभी ये आरक्षण 15 साल के लिए है, जिसे संसद आगे बढ़ा सकेगी।

    अन्य मुद्दे

    मणिपुर हिंसा पर प्रियंका ने जताई थी नाराजगी

    कुछ दिन पहले प्रियंका ने अमेरिका में हुई भारतीय छात्रा की मौत पर पुलिस की असंवेदनशीलता के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'यह हैरानी की बात है कि यह दर्दनाक घटना जो 9 महीने पहले हुए थी, अब सामने आई है। एक जिंदगी, जिंदगी होती है, आप उसकी कीमत नहीं बता सकते।'

    मणिपुर हिंसा पर प्रियंका ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो, हम किसी भी खेल में महिलाओं को प्यादा नहीं बनने दे सकते।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में सक्रिय हैं और अमेरिका में ही रहती हैं। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को उनके भारत आने का खास इंतजार रहता है। इन दिनों सभी को उनके अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए भारत आने का इंतजार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    महिला आरक्षण विधेयक

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना मानवता के खिलाफ अपराध की दोषी करार, सुनवाई का हुआ सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    प्रियंका चोपड़ा

    आलिया भट्ट से पहले मेट गाला में नजर आ चुकी हैं ये भारतीय हस्तियां मेट गाला
    मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस, आलिया भट्ट ने किया डेब्यू मेट गाला
    प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम बॉलीवुड समाचार
    राजकुमार राव ने की प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' की तारीफ, कही ये बात  राजकुमार राव

    महिला आरक्षण विधेयक

    महिलाओं, सेना, किसानों और युवाओं के लिए कांग्रेस ने किए ये वादे, क्या हो पाएंगे पूरे? भारतीय जनता पार्टी
    #NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष एकजुट, जानिए इस विधेयक की पूरी कहानी आरक्षण
    शरद पवार की मोदी सरकार को नसीहत, UCC से पहले महिला आरक्षण लागू करे महाराष्ट्र
    #NewsByetsExplainer: महिला आरक्षण विधेयक का इतिहास, कौन इसके समर्थन में और कौन इसके खिलाफ? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025