NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने सलमान और सनी लियोन को पछाड़ा, बनीं सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा ने सलमान और सनी लियोन को पछाड़ा, बनीं सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी

    प्रियंका चोपड़ा ने सलमान और सनी लियोन को पछाड़ा, बनीं सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी
    लेखन भावना साहनी
    May 09, 2020, 12:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा ने सलमान और सनी लियोन को पछाड़ा, बनीं सबसे ज्यादा सर्च होने वाली सेलिब्रिटी

    बॉलीवुड सितारे अक्सर लोगों को किसी ने किसी वजह से प्रभावित करते रहते हैं। वहीं फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा सुपरस्टार सलमान खान ही चर्चा में रहते हैं। वहीं फिमेल स्टार्स में सनी लियोन का नाम ही लंबे समय से ग्लोबल सर्च में टॉप पर चमचमा रहा है। हालांकि, इस बार जो रिपोर्ट सामने आई है उसने सभी को हैरान कर दिया है।

    प्रियंका चोपड़ा ने दी सभी को मात

    इस बार ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। SEMrush की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। सनी लियोन ने कई सालों से टॉप सर्च एक्ट्रेस की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई थी, लेकिन अब प्रियंका सनी के साथ सलमान और विराट कोहली को भी पछाड़ते हुए आगे निकल चुकी हैं। सिर्फ मेल स्टार्स की लिस्ट देखें तो दबंग खान अब भी नंबर एक पर कायम हैं।

    प्रियंका चोपड़ा को किया गया कुछ ही महीनों में इतनी बार सर्च

    टॉप तीन एक्ट्रेसेस में इस बार प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोन और कटरीना कैफ का नाम शुमार हुआ है। जहां एक प्रियंका को 39 लाख, सनी को 31 लाख और कटरीना को 19 लाख बार फैंस ने सर्च किया है। बता दें कि यह रिपोर्ट इसी साल जनवरी से अप्रैल तक के आधार पर तैयार की गई है। अब इस रिपोर्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रियंका को इसके लिए बधाई देना शुरु कर दिया है।

    सलमान खान भी इन आंकड़ों के साथ रहे टॉप पर

    दूसरी ओर मेल स्टार्स के आंकड़ों को देखें तो इसमें सलमान के अलावा भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और ऋतिक रोशन ने भी अपने लिए जगह बनाई है। सलमान 21 लाख के आंकड़ों के साथ मेल लिस्ट में टॉप पर चमचमा रहे हैं। जबकि विराट कोहली को 20 लाख और ऋतिक रोशन को 13 लाख बार ही सर्च किया गया है। फीमेल स्टार्स की तुलना में यह आंकडे़ कम हैं।

    इन सितारों के नाम भी हुए मोस्ट सर्च्ड सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल

    इन सितारों के अलावा इस लिस्ट में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, दिशा पटानी और तेलुगू-कन्नड़ फिल्मों की अदाकारा रश्मिका मंदाना भी मोस्ट सर्च्ड फीमेल एक्ट्रेस की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। वहीं मेल लिस्ट में रोहित शर्मा, अल्लू अर्जुन, शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, विजय देवरकोंडा, महेंद्र सिंह धोनी और महेश बाबू जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    विराट कोहली

    कान्स 2023: अनुष्का शर्मा ने 3D फ्लोरल गाउन में की एंट्री, विराट कोहली ने लुटाया प्यार अनुष्का शर्मा
    IPL 2023: एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: भारत की संभावनाओं पर एमएसके प्रसाद बोले- सीनियर खिलाड़ियों को बनाने होंगे रन क्रिकेट समाचार
    IPL इतिहास में इन 5 भारतीयों ने जीती है 'ऑरेंज कैप', इस बार कौन होगा दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल आलिया भट्ट
    अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' का जल्द आएगा सीक्वल, पटकथा पर चल रहा काम अभिषेक बच्चन
    बॉक्स ऑफिस: दूसरे दिन निकला 'जोगीरा सारा रा रा' का दम, जानिए बाकी फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार IIFA

    मनोरंजन

    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    वैभवी उपाध्याय ने हादसे के दौरान लगा रखी थी सीट बेल्ट, मंगेतर ने सुनाई आपबीती टीवी जगत की खबरें

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान वेब सीरीज
    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार
    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती निक जोनास

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023