अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, इन 2 फिल्मों में फिर साथ आएंगे नजर
मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ अपनी नई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म में अक्षय एक शिकारी का किरदार निभाएंगे, जिसके बारे में निर्देशक का कहना है कि यह बहुत ही दिलचस्प किरदार है।
इस फिल्म का नाम अभी अस्थायी तौर पर 'विकेड सनी' रखा गया है। यह प्रियदर्शन और अक्षय की साथ में नौवीं फिल्म होगी।
साथ ही, यह प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली 99वीं फिल्म भी है। रमेश तौरानी के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
'हैवान' में मोहनलाल के कैमियो की खबर
प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी ने 'हेरा फेरी' और 'भूल भुलैया' जैसी कई क्लासिक फिल्में दी हैं। अब यह जोड़ी 'हैवान' के साथ वापस आ रही है, जो मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है।
यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। 'हैवान' में सैफ अली खान, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
खबरों की मानें तो मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल भी इस हिंदी रीमेक में एक खास कैमियो करते नजर आएंगे।