NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'विंक गर्ल' को मिली दूसरी बॉलीवुड फिल्म, जानें किस किरदार में दिखेंगी प्रिया प्रकाश
    'विंक गर्ल' को मिली दूसरी बॉलीवुड फिल्म, जानें किस किरदार में दिखेंगी प्रिया प्रकाश
    मनोरंजन

    'विंक गर्ल' को मिली दूसरी बॉलीवुड फिल्म, जानें किस किरदार में दिखेंगी प्रिया प्रकाश

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    April 26, 2019 | 08:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'विंक गर्ल' को मिली दूसरी बॉलीवुड फिल्म, जानें किस किरदार में दिखेंगी प्रिया प्रकाश

    आंख मारने के वीडियो के वायरल होने से रातों-रात स्टार बनीं प्रिया प्रकाश वारियर में फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैॆं। अभी प्रिया की फिल्म रिलीज़ भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही उनकी झोली में एक और फिल्म आ गई है। प्रिया ने फिल्म साइन कर ली है। इसमें वह मुख्य भूमिका मे दिखाई देंगी। कहा जा रहा है फिल्म एक क्राइम थ्रिलर होगी।

    अगले महीने शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

    इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम 'लव हैकर्स' होगा। इसका निर्देशन मयंक प्रकाश श्रीवास्तव करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई के साथ-साथ उत्तर भारत के लखनऊ, दिल्ली और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म 'लव हैकर्स' की कहानी साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है।

    फिल्म की कहानी के बारे में प्रिया ने कहा ये

    फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रिया ने कहा, "फिल्म की कहानी साइबर क्राइम पर आधारित होगी। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का होगा जो एक अन्फार्च्युनेट कंडीशन में फंस जाती है।" आगे प्रिया ने कहा, "लेकिन वह लड़की हार नहीं मानती है और अपने ज्ञान, बुद्धि और क्षमता के बल पर इस लड़ाई को जीत लेती है।" प्रिया ने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी।

    प्रिया का इंस्टाग्राम पोस्ट

    🦚

    A post shared by priya.p.varrier on Apr 20, 2019 at 10:33pm PDT

    फिल्म के निर्देशक का कहना ये

    वहीं, फिल्म के बारे में निर्देशक मयंक ने कहा, "साइबर सिक्योरिटी के उल्लंघन ने समाज में एक तरह का डर पैदा कर दिया है। भारत में सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या काफी चौंकाने वाली है, लेकिन उनमें से ज्यादातर साइबर क्राइम के विभिन्न रूपों से अवगत नहीं हैं।" मयंक ने आगे कहा, "फिल्म में हम इन्हीं सब चीजों से जुड़ी हुई कई सारी जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने वाले हैं।"

    'श्रीदेवी बंगलो' के कंटेट से बोनी को है आपत्ति

    'श्रीदेवी बंगलो' के कंटेट से बोनी को है आपत्ति

    बता दें कि प्रिया की पहली फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' विवादों में घिरी हुई है। बोनी कपूर ने फिल्म के कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई है। इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं। फिल्म में प्रिया के अलावा अभिनेता प्रियांशु चटर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। प्रिया की फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। हालांकि इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। 'श्रीदेवी बंगलो' की रिलीज़ डेट अभी सामने नहीं आई है।

    'ओरु अडार लव' है प्रिया की पहली फिल्म

    प्रिया की पहली फिल्म 'ओरु अडार लव' एक मलयालम भाषा में बनीं फिल्म है। यह फिल्म इसी साल रिलीज़ हुई थी। 'ओरु अडार लव' को चार भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज़ किया गया। इसमें रोशन अब्दुल रउफ, प्रिया के अपोजिट थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रिया प्रकाश वरियर

    बॉलीवुड समाचार

    ...तो क्या साथ काम करते दिखने वाले हैं शाहरुख, सलमान और आमिर? शाहरुख खान
    सामने आई सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज़ डेट, इस तारीख़ को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक मनोरंजन
    'स्लो मोशन' की शूटिंग से पहले इस परेशानी से गुजर रहीं थीं दिशा पटानी मनोरंजन
    30 साल छोटी रसियन लड़की से शादी करने जा रहे 'कैप्टन जैक स्पैरो'! हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    राज कॉमिक्स के सबसे चहेते हीरो सुपर कमांडो ध्रुव के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, जानें मनोरंजन
    भारत में आज रिलीज़ हुई 'एंवेजर्स: एंडगेम', जानें कैसी है फिल्म हॉलीवुड समाचार
    ट्विटर यूजर का कहना, 'बैड लक' है ये हीरोइन, बनी श्रीदेवी के निधन का कारण श्रीदेवी
    पाँच सुपरहीरो जो आपको फिल्म में नहीं दिखे, लेकिन ये भी हैं एवेंजर्स हॉलीवुड समाचार

    प्रिया प्रकाश वरियर

    'श्रीदेवी बंगलो' का दूसरा टीज़र रिलीज़, रोमांटिक अंदाज में दिख रहीं प्रिया प्रकाश वरियर बॉलीवुड समाचार
    आंख मारने से 'नेशनल क्रश' बनीं प्रिया प्रकाश, अपने नए वीडियो के लिए हुईं ट्रोल बॉलीवुड समाचार
    विवादित फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' में अरबाज खान की एंट्री, निभाएंगे सुपरस्टार का किरदार बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में प्रिया प्रकाश वारियर ने छोड़ा इंस्टाग्राम, एक पोस्ट के लेती थीं आठ लाख रुपये फेसबुक
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023