'दायरा' से सामने आई पृथ्वीराज सुकुमारन की पहली झलक, वर्दी में टॉर्च थामे बेहद गंभीर नजर आए अभिनेता
मनोरंजन
मेघना गुलजार की नई फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन DCP रमन कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उनका पहला लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में वो पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में टॉर्च लिए बारिश में खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसमें करीना कपूर भी अहम भूमिका में हैं। ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को हिंदी और मलयालम में रिलीज होगी।
सुकुमारन ने अपने किरदार को बताया पेचीदा
फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कि ऐसे पुलिस अफसर का किरदार निभाना काफी मुश्किल था, जिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप है। उन्होंने कहा कि वो अपने किरदार के फैसलों से पूरी तरह सहमत या असहमत नहीं हो पाए। मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ कानून, न्याय और पुलिस अधिकारियों के सामने आने वाली नैतिक उलझनों पर सवाल उठाती है।